कुछ महीनों के बाद और एक असफल यो-यो टेस्ट के बाद, भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक बार फिर भारतीय टीम में अपनी जगह बनाई है और ऐसा लगता है कि वे अपने करियर में और अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं। टीम में अच्छे तेज गेंदबाजों में से मोहम्मद शमी भी एक है और इन्हें आशा है कि एजबेस्टन में खेले जाने वाले पहले टेस्ट मैच में जगह मिल जायेगी। इसी बीच शोएब अख्तर ने उनकी तारीफ की है।

भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह इन दिनों चोटिल है इस कारण शमी अब भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज की भूमिका निभाने में शामिल हो गए हैं। उन्हें ईशांत शर्मा के साथ नई गेंद के साथ गेंदबाजी करने का मौका मिल सकता है।
शोएब अख्तर भी चाहते है शमी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिले
पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, जो कि अपने समय के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक रहे है और आज भी इनकी तुलना कोई नहीं कर सकता, ने शमी की वापसी की सराहना की और उनका यही कहना है कि इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह भी मिले।

पूर्व क्रिकेटर अख्तर ने कहा कि, “बहुत दिनों बाद आप लोगों को एक हीरा मिला है, इसे आपको संभालना होगा।” इस प्रकार अख्तर का यही कहना है कि शमी को टेस्ट टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिले।
दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जिन्होंने अभी तक अपने टेस्ट क्रिकेट कैरियर में कुल 30 टेस्ट मैच खेले है जिसमें जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए 110 विकेट लिए है। ये अब तक कुल तीन बार पारी में 5 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके है। जबकि इनके पास 50 वनडे और 7 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने का अनुभव भी है। वनडे में अब तक ये 91 विकेट अपने नाम कर चुके है।
वहीं अगर हम पहले टेस्ट मैच के बारे में बात करें तो, पहला मैच बर्मिंघम में 1 अगस्त से खेला जाने वाला है जिसमें शमी को मौका मिलने की उम्मीद है। जबकि आखिरी मुकाबला 7 से 11 सितंबर को खेला जाएगा।
The post पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अख्तर ने की इस भारतीय तेज गेंदबाज की हीरे से तुलना appeared first on SportzWiki Hindi.