भारत के महान बल्लेबाज़ और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और महान टेनिस प्लेयर रोज़र फेडरर की दोस्ती दुनिया जानती है. दोनों ही खिलाड़ी अपने खेल में सफलता के शिखर पर हैं. आप को जानकर हैरानी होगी कि सचिन स्विस टेनिस स्टार रोजर फेडरर के भी फैन हैं. वह अक्सर उनके मैच देखने के लिए स्टेडियम भी जाते हैं.
रोजर फेडरर और सचिन के बीच अच्छी दोस्ती भी है और अब तो सचिन तेंदुलकर, फेडरर के एक शॉट को देखकर और भी ज्यादा इंप्रेस हो गए हैं. आप को बता दें कि विंबलडन 2018 के चौथे राउंड तक रोजर फेडरर ने अपने टेनिस स्किल्स से सबको प्रभावित किया हैं. 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन रोजर फेडरर ने 16वीं बार विंबलडन के अंतिम आठ में प्रवेश किया है.
विडियो हुए था शेयर
Ratings for @rogerfederer's forward defence, @ICC?#Wimbledon pic.twitter.com/VVAt2wHPa4
— Wimbledon (@Wimbledon) July 9, 2018
रोजर फेडरर ने टेनिस फैन्स को इस बात की भी झलक दिखलाई कि उनमें क्रिकेटिंग स्किल्स की भी कमी नहीं है. विबंलडन की ऑफिशियल टि्वटर अकाउंट से फेडरर के फॉरवर्ड डिफेंसिव शॉट का एक वीडियो शेयर किया और आईसीसी से इसे रेटिंग देने को कहा. जिस पर आईसीसी ने भी जरा देर नहीं लगाई और तुरंत रोजर फेडरर को आईसीसी की टॉप रैंकिंग दे दी.
सचिन तेंदुलकर ने की तारीफ
As always, great hand-eye co-ordination. @rogerfederer, let’s exchange notes on cricket and tennis after you win your 9th @Wimbledon title
https://t.co/2TNUHGn1zK
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 10, 2018
आईसीसी के इस ट्वीट के बाद ‘क्रिकेट के भगवान’ सचिन तेंदुलकर भी खुद को रोजर फेडरर की तारीफ करने से रोक नहीं पाए. सचिन तेंदुलकर ने फेडरर के लिए एक ट्वीट करते हुए लिखा- ‘महान हाथ और आंखों को कॉरडिनेशन सबसे खूबसूरत होता है. चलो हम क्रिकेट और टेनिस के नोट्स एक-दूसरे से बदल लें. तुम्हारे नौंवे विंबलडन जीतने के बाद.’
सचिन को दिया जवाब
why wait? I'm ready to take notes! @sachin_rt https://t.co/UjH5m1wuNT
— Roger Federer (@rogerfederer) July 10, 2018
सचिन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए रोजर फेडरर ने लिखा- ‘इंतजार क्यों? मैं नोट्स लेने के लिए तैयार हूं.’
सचिन ने फिर दिया जवाब
Ha ha ha..done. @rogerfederer, lesson 1 will be the straight drive only if you help me with my backhand my friend!!
Unfortunately won’t be able to come see you play this year but will be glued to the televison…Wish you all the very best! Hopefully next year @wimbledon. https://t.co/7eP6w2olW0— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) July 10, 2018
इसके बाद फिर सचिन ने एक ट्वीट किया- ‘हा हा हा..डन रोजर फेडरर, पहला अध्याय केवल स्ट्रेट ड्राइव का होगा. यदि आप मेरे साथ मेरे बैकहैंड में मदद करते मेरे दोस्त!!! दुर्भाग्यवश, इस साल मैं आपका खेल देखने नहीं आ सका लेकिन टीवी पर मैंने देखा. आपको बहुत शुभकामना! आशा है कि अगले साल विंबलडन में जरूर मिलेंगे.
The post तो सचिन सिखाएंगे रोजर फेडरर को स्ट्रेट ड्राइव करना, appeared first on SportzWiki Hindi.



