खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच आज खेले जाने वाले तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले से पहले ही मेजबान टीम को बड़ा झटका लग सकता है।
ये झटका इंग्लैंड टीम को फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज जैसन रॉय के चोट के कारण इस मैच से बाहर होने के कारण लग सकता है। अन्तिम मुकाबले से पहले उनका फिटनेस टेस्ट होगा। अगर इस टेस्ट में वह असफल रहे तो उन्हें टीम में बाहर बैठना पड़ेगा।
हालांकि जैसन रॉय के कवर के तौर पर विकेटकीपर बल्लेबाज सैम बिलिंग्स को इंग्लैंड की एक दिवसीय टीम में जगह दी गई है। वहीं बल्लेबाज तूफानी बल्लेबजा जेम्स विंस को डेविड मालान के कवर के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
जैसन रॉय इस समय फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने पहले वनडे में 38 और दूसरे में 40 रन की पारियां खेल इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी है। जबकि इससे पहले भारत के खिलाफ खेली गई टी-20 सीरीज में भी 30, 15 और 67 रन की पारियां खेली थी।
लम्बे समय बार जोकोविक ने की शीर्ष दस में वापसी, सेरेना ने लगाई लम्बी छलांग
इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में तो उन्होंने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पांच मैचों में दो शतकों की सहायता से 304 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 120 और 101 रन की शतकीय पारी खेलेने के साथ ही 82 रन की अर्धशतकीय पारी भी खेली थी।
इंग्लैंड ने इस मैच के लिए फार्म में चल रहे जेम्स विन्स को टीम में शामिल किया है। हैम्पशर के बल्लेबाज विंस ने हाल ही में घरेलू मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। विन्स ने सीमित ओवरों के मैच में समरसेट के खिलाफ 109 और योर्कशायर के खिलाफ 171 रन की पारियां खेली थी।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन ( कप्तान), जैसन राय , जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, मोइन अली, जो रूट, जैक बाल, लियाम प्लंकेट, बेन स्टोक्स, आदिल राशिद, डेविड विली, मार्क वुड, जेम्स विन्सए सैम बिलिंग्स।