Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत A के खिलाफ एलिस्टर कुक ने जड़ा शतक, लेकिन उत्तर प्रदेश का ये गेंदबाज पड़ा भारी

भारत और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाली 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उधर सोमवार से भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच 4 दिवसीय मैच शुरू हुआ।

टेस्ट सीरीज शुरू होने से ठीक पहले खेले जा रहे इस मैच में दोनों ही टीमों की ओर से कई स्टार खिलाड़ी खेलते नजर आ रहे हैं। जिसमें इंग्लैंड लॉयंस से एलिस्टर कुक, डेविड मलान, क्रिस वोक्स और सैम कुरेन खेल रहे हैं तो वहीं भारत ए से अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय खेल रहे हैं।

भारत ए के खिलाफ इंग्लैंड लॉयंस की पहले दिन जबरदस्त शुरूआत

इंग्लैंड लॉयंस और भारत ए के बीच खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के पहले दिन इंग्लैंड लॉयंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड लॉयंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन अपनी स्थिति मजबूत कर ली। पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड लॉयंस ने 2 विकेट के नुकसान पर 310 रन बना लिए।

पहले दिन कुक ने दिखायी अपनी तैयारी

पहले दिन का खेल पूरी तरह से इंग्लैंड लॉयंस के बल्लेबाजों के नाम रहा। खासकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टर कुक जो टेस्ट सीरीज की तैयारी ते इरादें से इंग्लैंड लॉयंस के लिए खेले और पहले दिन अपनी जबरदस्त तैयारी का नमूना पेश किया।

एलिस्टर कुक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन की समाप्ति पर 154 रनों पर नाबाद हैं। तो वहीं इंग्लैंड के एक और टेस्ट टीम के खिलाड़ी डेविड मलान 59 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

एलिस्टर कुक ने बनाया नाबाद शतक

इंग्लैंड लॉयंस के कप्तान रोरी बर्न्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड लॉयंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और केवल 5 रन बनाकर नवदीप सैनी की गेंद पर चलते बने लेकिन इसके बाद एलिस्टर कुक के साथ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए एन गुबिंस ने शानदार साझेदारी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 155 रन जोड़े। गुबिंस 73 रन बनाकर अंकित राजपूत का शिकार बने।

डेविड मलान ने भी की अच्छी बल्लेबाजी

इंग्लैंड लॉयंस के 164 रनों के स्कोर पर दूसरा विकेट गिरने के बाद भी भारत ए को राहत की सांस नहीं मिली। इसके बाद तो एलिस्टर कुक और डेविड मलान दोनों ने ही आगे पहले दिन की समाप्ति तक भारत ए के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा कर रखा। कुक और मलान तीसरे विकेट के लिए नाबाद 146 रनों की साझेदारी कर चुके हैं।

इंग्लैंड लॉयंस- 310/2

एलिस्टर कुक- 154*(238)              अंकित राजपूत- 41/1

एन गुबिंस- 73 (155)                      नवदीप सैनी- 61/1

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post भारत A के खिलाफ एलिस्टर कुक ने जड़ा शतक, लेकिन उत्तर प्रदेश का ये गेंदबाज पड़ा भारी appeared first on SportzWiki Hindi.