Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बांग्लादेश अपने टेस्ट इतिहास के न्यूनतम स्कोर पर हुई आउट

खेल डेस्क। केमार रोच (आठ रन पर पांच विकेट) की घातक गेंदबाजी की मदद से सर विवियन रिचर्डस स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन ने वेस्टइंडीज ने मेहमान टीम बांग्लादेश को केवल 43 रन पर ही ढेर कर लिया। यह बांग्लादेश क्रिकेट टीम का अपने टेस्ट इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर है।

पाकिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे के इस बल्लेबाज ने रच दिया ये इतिहास

इसके जवाब में मेजबान टीम ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 201 बनाकर शुरुआत दिन ही मैच पर अपनी पकड़ बना ली है। वेस्टइंडीज टीम ने 158 रन की बढ़त हासिल कर ली है, जबकि उसके आठ विकेट शेष हैं।

142 साल के क्रिकेट इतिहास में ये उपलब्धि हासिल करने वाले विश्व के एकमात्र गेंदबाज बने कुलदीप

इससे पहले बांग्लादेश का टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में सबसे छोटा स्कोर 62 रन था, जो उसने श्रीलंका के खिलाफ 2007 में बनाया था। वैसे टेस्ट के सबसे छोटे स्कोर की बात की जाए तो यह शर्मनाक रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। न्यूजीलैंड टीम 1955 में इंग्लैंड के खिलाफ केवल 26 रन पर ही ऑल आउट हो गई थी।

इंग्लैंड के खिलाफ शतक लगाने वाले राहुल ने बोली अपने लिए ये बड़ी बात...

बांग्लादेश की टीम पहली बार टेस्ट मैच की एक पारी में 20 ओवर भी नहीं खेल सकी। उसके बल्लेबाज केवल 18.4 ओवर ही क्रीज पर बिता सके।मेहमान टीम की ओर से लिटन दास ने सर्वाधिक 25 रन का योगदान दिया। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज अपने स्कोर को दोहरे अंक तक भी नहीं पहुंचा सका। बांग्लादेश पारी के दौरान आलम ये रहा कि उसके चार बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके।

फीफा विश्व कप: ये खिलाड़ी है गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे

वेस्टइंडीज की ओर से तेज गेंदबाज केमार रोच ने 5 ओवरों में 8 आठ रन देकर 5 पांच विकेट हासिल किए। जबकि एम कमिंस को बांग्लादेश को तीन झटके लिए। दो विकेट वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने हासिल किए।इसके जवाब में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को अच्छी शुरुआत दी। क्रेग ब्रैथवेट (नाबाद 88) और डेवन स्मिथ (58) ने पहले विकेट 113 रन की साझेदारी की। किरोन पॉवेल ने 48 रन की पारी खेली।