Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सचिन तेंदुलकर ने दी धोनी को ख़ास अंदाज में जन्मदिन की बधाई

माही, कैप्टन कूल, बेस्ट फिनिशर तथा कई अन्य नामों से लोकप्रिय महेंद्र सिंह धोनी जिनका आज 37वां जन्मदिन है। इस ख़ास अवसर पर इन्हें हर कोई बधाई भरा संदेश दे रहा है तो सचिन ने भी इन्हें ट्वीट करते हुए जन्मदिन की बधाई दी है। हालाँकि कल माही के बर्थ डे पर भारतीय टीम को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेटों से हार का सामना तो करना पड़ा है, लेकिन इन्होंने बल्लेबाजी से तो अच्छा खासा प्रभावित किया है।

पूर्व क्रिकेटर और भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट करते हुए लिखा है, “अपने 500 वें अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने पर और जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयाँ हो धोनी। आप ऐसे ही आगे अपने साथियों और लोगों को खुशी देते रहे।”

जन्मदिन के मौके पर हासिल किया यह मुकाम

गौरतलब हो कि कल जन्मदिन से एक दिन पहले धोनी ने अपना 500वां अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला है। इसके साथ ही ये सचिन और राहुल द्रविड़ के बाद महेंद्र सिंह भारत के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए है। इनसे आगे ये सचिन ने (664 मैच) और राहुल द्रविड़ ने (509 मैच) खेले है और अब माही भी इस लिस्ट में शामिल हो गए है।

कैसा रहा कल का मैच

अगर हम कल के मैच की बात करें तो इस मैच में इंग्लैंड के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था जिसके बाद भारत ने 5 विकेट पर 148 रन बनाये थे। धोनी ने अंतिम ओवर में शानदार बल्लेबाजी करते हुए आखिरी की दो गेंदों पर लगातार चौके लगाकर टीम का स्कोर 148 पार करवाया। धोनी ने 32 रन बनाये तो कप्तान कोहली ने 47 रनों की पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड टीम ने शानदार बल्लेबाजी की और लक्ष्य को 2 गेंद शेष रहते ही हासिल कर दिया। एलेक्स हेल्स ने नाबाद 58 रनों की पारी खेली। जबकि भारत की तरफ से गेंदबाजी में उमेश यादव ने रन तो लुटाये लेकिन 2 विकेट जरूर लिए। अब सीरीज का आखिरी मैच कल खेला जायेगा।

The post वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर सचिन तेंदुलकर ने दी धोनी को ख़ास अंदाज में जन्मदिन की बधाई appeared first on SportzWiki Hindi.