Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगले पांच साल के लिए फिर सीएमडी बने मुकेश अंबानी, वेतन और भत्ते जानकर हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। बताया जा रहा है की अब जाने माने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अब जल्द ही भारत में 5G सर्विस लाने की तैयारी कर रहें है। साथ ही बताया जाता है कि जब से जियो ने टेलिकॉम बाजार में दस्तक दी है तब से अन्य कंपनीयों पर हमेशा भारी पड़ी है। जियो ने बाजार में आते ही अनेक रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिया था। हाल ही में एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है की रिलायंस जियो ने अपनी कमाई के मामले में लगातार बाकी कंपनियों को पछाड़ते हुए दूसरा नम्बर हासिल कर लिया है। साथ ही अब खबर आ रही रही है की देश की दूसरी बड़ी निजी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरधारकों ने मुकेश अंबानी को अगले पांच वर्ष के लिए फिर से अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक (सीएमडी) नियुक्त करने को मंजूरी प्रदान कर दी है।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि अब आने वाले 5 साल तक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के शेयरधारकों ने फैसला करते हुए सीएमडी पद के लिए मुकेश अंबानी को नियुक्त करने की मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मुकेश अंबानी को कंपनी में इस पद की कमान पहली बार जुलाई 2002 में उनके पिता धीरूभाई अंबानी के निधन के बाद मिली थी लेकिन मुकेश अंबानी वर्ष 1977 से कंपनी के निदेशक मंडल है। कहा जा रहा है की फैसला रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की 41वीं वार्षिक आम बैठक में हुआ।

खबरों के मुताबिक बताया जा रहा है कि कंपनी ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उसके 616.45 करोड़ शेयरधारकों में से 50818 करोड़ शेयरधारकों ने अंबानी को पुन: अध्यक्ष बनाने के पक्ष में मतदान किया है। साथ ही बताया जा रहा है कि इस प्रस्ताव के अनुसार अंबानी को वार्षिक 4.17 करोड़ वेतन मिलेगा और 59 लाख रुपए पूर्वनिर्धारित व्यय और भत्ते मिलेगा।

साथ ही बताया गया है की पत्नी एवं सेवादारों के साथ कारोबारी यात्राओं का पूरा व्यय और कंपनी के कामकाज के लिए कारों का उपयोग, आवास पर संचार से संबंधित सभी व्यय रिलायंस करेगी। अंबानी और उनके परिवार की सुरक्षा पर होने वाला व्यय भी कंपनी ही भरेगी।



Herald