रेसिपी डेस्क:आज के समय में गोलगप्पे खाना किस को पंसद नहीं है और गोलगप्पे खाने के लिए हम कभी भी मना नहीं करते हैं। लेकिन सब लोग बाजार में जाकर गोलगप्पे खाना पसंद करते हैं। लेकिन बाजार में मिलने वाले गोलगप्पे आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकते हैं। अगर आप अपने बच्चों को घर पर बने गोलगप्पे खिलाने के बारे में सोच रही है तो आप आज हमारी इस गोलगप्पे की रेसिपी को पढ़कर इसे बना सकती है। घर पर बनेगोलगप्पे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद भी होंगे।
गोलगप्पे बनाने की सामग्री
गेंहू का आटा, सूजी और तेल
गोलगप्पे बनाने की विधि
गोलगप्पे बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी और आटे को मिलाकर इसमें आप गरर पानी डालकर आटे को गूंथ लें। लेकिन आप इस बात का ध्यान रखे की आटा ज्यादा गीला नहीं होना चाहिए और अब इस आटे की पतली और छोटे रूप में इसे बेलें। इन सब को बेलनें के बाद आप एक कड़ाही में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो आप तैयारी छोटी पुरियों को अच्छे से तल लें। इसके बाद उन्हें एक बड़े बर्तन में रखकर ठंडा होने के रख दें।
गोलगप्पे का पानी
सामग्री
हरा धनिया, पुदीना,अामचूर पाउडर,हरी मिर्च,अदरक,जीरा पाउडर, काली मिर्च और काला नमक
विधि
सबसे पहले आप इन सभी सामग्री को एक जगह मिलाकर अच्छे से पीस लें। इसके बाद आप इसमें अपनी आवश्यकता के अनुसार पानी में मिलाकर इकसा घोल बना लें। इस पानी का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें बूंदी भी डाल सकती है। इसके घोल में इस्तेमाल होने वाला पानी ठंडा होना चाहिए। इसके बाद आप इसे सारड में रख दें।
अब आप इसके साथ आलू का इस्तेमाल कर सकती है और इसके लिए आप आलू,प्याज और लाल मिर्च को मिलाकर एक अच्छा मलासा बनाकर तैयार करें। इसके बाद आप इन गोलगप्पे को बच्चों के खाने के लिए सर्व कर सकती है।
Herald