Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, बराबरी की इस दिग्गज की 

खेल डेस्क। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाज है। कैरेबियाई का ये तूफानी बल्लेबाज कभी भी किसी गेंदबाज की लय बिगाड़ सकता है। गेल टी20 का स्पेशलिस्ट खिलाड़ी है। क्रिस गेल ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। क्रिस गेल ने हाल में बांग्लादेश के खिलाफ हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में एक और उपलब्धि हासिल कर ली है।

इस कैरेबियाई बल्लेबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी शाहिद आफरीदी के छक्कों के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। क्रिस गेल ने बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में 66 गेंदों में 73 रनों की आतिशी पारी खेली। गेल ने इस दौरान अपने आतिशी पारी के दौरान 6 चौके व 5 छक्के लगाए। पारी के दौरान 5 छक्के जड़ कर गेल ने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

क्रिस गेल से पहले ये कारनामा पाकिस्तान के आॅलराउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज था। शाहिद अफरीदी ने अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 476 छक्के लगाए है। अब गेल भी करियर में 476 छक्के लगाकर संयुक्त रूप से टॉप में विराजमान हो गए है। पाकिस्तान के पूर्व आॅलराउंडर खिलाड़ी ने उपलब्धि 524 इंटरनेशनल मैचों में प्राप्त की। वहीं, गेल ने ये कारनामा 443 इंटरनेशनल मैचों में ही प्राप्त कर लिया। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर अन्तर्राष्ट्रीय करियर में 342 छक्के लगा चुके है। धोनी सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामलें में पांचवें नंबर पर मौजूद है।

बांग्लादेश के विरूद्ध तीसरे वनडे मैच में खेली गई क्रिस गेल की ये आतिशी पारी टीम के काम नही आ सकी। वेस्टडंडीज की टीम इस मैच में 18 रनों से हार गई। इसके साथ ही वेस्टइंडीज की टीम बांग्लादेश से तीन वनडे मैचों की सीरीज 2—1 हार गई है। बांग्लादेश के खिलाड़ी तमिल इकबाल को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। साथ ही सीरीज में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन आॅफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया।