Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ये सुपरफूडस बचायेंगें आपको मानसूनी बीमारियों से....

हेल्‍थ डेस्‍क। मानसून के सीजन में कई अवसरवादी रोग अपना असर दिखाने लगते हैं और इंसान अनेक बिमारियों के शिखार हो जाते हैं। इन दिनों में कुछ बिमारियों के चलते इंसान की रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहद कम हो जाती हैं जो अनेक समस्‍याओं को जन्‍म देती हैं। मानसूनी सीजन में इस समस्‍या से उभरने के लिए ऐसे फूडस का सेवन करना चाहिए जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाकर इन बिमारियों की रोकथाम करें। मानसून में पैक्‍ड को खाने से बचना चाहिए। मानसूनी मौसम में कई ऐसे फूडस होते हैं जो शरीर पर पडने वाले नैगेटिव इफैक्‍ट को रोकते हैं। आईये जानते हैं इन फूडस के बारें में-

नींबू और हरी सब्जियां:

मानसूनी मौसम में नींबू का इस्‍तेमाल ज्‍यादा करना चाहिए क्‍योंकि इसमें पाया जाने वाला विटामिन सी कई समस्‍याओं में फायदेमंद होता हैं। नींबू के सेवन से शरीर में उन चीजों का नाश होता जो वायरस और कीटाणु पनपाते हैं। इसके चलते शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसके अलावा इस मौसम में ज्‍यादा से ज्‍यादा हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। दरअसल इसमें मौजुद पोषक तत्व शरीर की आवश्‍यकताओं की पूर्ति करती हैं। इन सब्जियों में क्लोरोफिल तत्व की प्रचुर मात्रा पाई जाती हैं जिससे शरीर स्‍वस्‍थ और निरोगी रहता हैं।

केला और नारियल:

मानसून के मौसम में केले का सेवन ज्‍यादा से ज्‍यादा करना चाहिए। दरअसल केले में मिनरलस के साथ-साथ मैग्नीशियम और पोटैशियम की भी पूर्ति होती हैं। केले के सेवन से कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता हैं क्‍योंकि इसमें एंटी-इंफेलेमेटरी तत्व होते हैं। इसके सेवन से शरीर में थकावट कम महसूस होती हैं। इसके अलावा नारियल के सेवन से बालों की समस्‍या दूर होती हैं और ये स्किन के लिए भी फायदेमंद होता हैं। केले में एंटी-फंगल, एंटी-वायरल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पायें जाते हैं जो काफी लाभदायक माने जाते हैं। नारियल के सेवन से गर्भवती महिलाओं को भी काफी फायदा पहुंचता हैं और ये कोलेस्‍ट्रॉल को कम करने में मदद करता हैं।



Herald