ऑटो डेस्क। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों के बढते रूझान को देखते हुए ज्यादातर वाहन कंपनियां भारत की तरफ अग्रसर हुई हैं। साउथ कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी हुंडई भारत में चल रही प्रतिस्पर्धा को देखते हुए जल्द ही अपनी नई पॉपुलर इलेक्ट्रिक कार को भारत में लांच करने वाली हैं। भारत में इलेक्ट्रीक वाहनों को प्रोत्साहन देने के लिए भारत सरकार कई तरह के ऑफर्स दे रही हैं। हुंडई कंपनी इस कार को भारत में कोना के नाम से लांच करने वाली हैं। भारत में इलेक्ट्रीव वाहनों को कडी टक्कर देने के लिए हुंडई ने अपनी इस बेहतरीन कार को लांच किया हैं। अब जल्द भारतीय बाजार में काफी सारी हाईब्रिड कारें देखने को मिलेगी।
भारत में मारूति सुजुकी के बाद हुंडई कंपनी दूसरे पायदान पर बनी हुई हैं यानि की मारूति के बाद हुंडई की कारें भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं। हुंडई कंपनी वर्ष 2019 तक अपनी प्योर इलेक्ट्रिक कार को भारत के बाजार में लांच कर देगी। हुंडई कंपनी कोना को फुली इलेक्ट्रिक कार के रूप में बाजार में लांच करने वाली हैं। हुंडई की इस कार के बारें में कंपनी के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर Y K Koo जानकारी देते हुए कहा हैं कि कंपनी द्वारा भारत में लांच किये जा रहें 8 प्रोडक्ट्स में से इलेक्ट्रिक एसयूवी शामिल हैं। कंपनी के सीईओ ने बताया हैं कि इस कार के पार्टस इंपोर्ट करके इसे भारत में असेंबल किया जायेगा। इलेक्ट्रीक कोना को तमिलनाडू स्थित प्लांट में असेंबल किया जायेगा।
कंपनी के सीईओ द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह कार 39.2 किलोवॉट बैटरी से लैस होगी जो 395 न्यूटन मीटर का टॉर्क और 133 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी। इसके अलावा इस कार को दो वेरिएंटस में लांच किया जायेगा। भारत में इस कार के निर्माण की वजह से ये यहां काफी कम कीमत में मिल सकेगी। सूत्रों के अनुसार इस कार को 6 घंटे 10 मिनट मे पूरा चार्ज किया जा सकेगा। इसके अलावा इस कार में क्विक चार्जिंग का ऑप्शन भी दिया जायेगा। इस कार की टॉप स्पीड 167 किलोमीटर की प्रतिघंटा रखी गई हैं।
Herald