Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इन घरेलू चीजों के उपयोग से चमक उठेगा आपका चेहरा, उपयोग में ले टिप्स   

इंटरनेट डेस्क। बारिश के मौसम में अक्सर आपके चहेरे पर दाग होने लग जाते है क्योंकि के मौसम में कई प्रकार के बेक्टीरिया जन्म लेते है। इस वजह से अनेक तरह की बिमारियाँ भी आपके हो सकती है क्योंकि बारिश में पानी की शुद्धता कम हो जाती है इससे कारण आपके शारीरिक कमजोरी भी उत्पन्न हो जाती है। लेकिन इस समय में भी आप अपनी त्वचा का विशेष ध्यान रख सकते हो। इसके लिए आपको बाजार जाने की जरूरत नही है लेकिन आप अगर घर पर ही कुछ घरेलु नुस्खों को अपनाएंगे तो आप अपने त्वचा को गोरा दिखने लगेंगे और इसके लिए आपकों ज्यादा पैसा भी नहीं खर्च नहीं करना पड़ेगा। क्योंकि बारिश के मौसम समय में गंदे पानी की वजह से इंफेक्‍शन होने का डर बना रहता हैं। बरसात के इस मौसम में चेहरे की खूबसूरती को बनायें रखने के लिए आपको प्राकृतिक ब्‍यूटी प्रॉडक्‍टस का इस्‍तेमाल ज्‍यादा करना चाहिए और विशेष सावधानियां बरतनी चाहिए। साथ ही आपको अपने चहेरे की सुंदरता रखने के लिए इन टिप्स का उपयोग करना चाइये...

अगर आपको अपने चहेरे की सुंदरता हो बनाये रखना है तो आपको इसके लिए दही का उपयोग करना चाहिए। इसके लिए आपको सबसे पहले ताजा दही लेना होगा और फिर उसकों चेहरे पर लगाकर अपने हाथों से मसाज करनी चाइये। फिर थोड़ा रुककर इसको सूखने से इसके बाद आप अपने चेहरे को धो ले अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते है तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाएगा।

इसके अलावा आप और भी घरेलू टिप्स का उपयोग कर सकते हो आपने शहद के बारे में तो सुना ही होगा आप और आप इसके बहुत सारे उपयोग भी जानते होगें लेकिन क्या आपको पता है शहद से आपके चहेरे की त्वचा गोरापन लाने में बहुत फायेदेमंद है। अपने चेहरे पर लगाना है और फिर अपने हाथों से चेहरे की मसाज करनी होगी। इसके बाद आप चेहरे को सूखने के लिए छोड़ दे। इसके बाद चेहरे को साफ पानी से धो ले। आप नियमित रूप से ऐसा करते है तो कुछ ही दिनों में आपके चेहरे पर एक अलग ही निखार आ जाएगा।

साथ ही अपन चहेरे की सुंदरता बढ़ाने के लिए आप पपीता के पेस्ट का भी उपयोग कर सकते हो ये आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। आप पपीते को पीस ले और फिर उसका गाढ़ा पेस्ट बनाकर अपने चेहरे पर लगाए। जब यह सूखने लगे तो साफ पानी से चेहरे को धो ले ऐसा सप्ताह में दो तीन बार करने से आपकों फायदा मिलने लगेगा। नियमित रूप से ऐसा करते है तो कुछ ही दिनों आपको रिजल्ट देखने को मिलेगा।



Herald