Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिलाओं की हर समय रक्षा करने लिए जल्द लांच होगा पैनिक बटन एप

वेब डेस्‍क:भारत में पिछले कुछ सालों में महिलाओं के साथ हो रही अमानवीय घटनाओं के बाद केंद्र सरकार ने एक ऐसी योजना बनाई जिसके माध्यम से हर समय महिलाओं की सुरक्षा की जा सकें। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि हमने महिला की सुरक्षा के लिए आपके मोबाइल में पैनिक बटन एप से महिलाओं को सुरक्षित करने के लिए योजना बनाई गई है। हम इस एप को जल्द से जल्द लांच करने जा रहे हैं। इस एप का इस्तेमाल महिलाएं जब भी अपने आप को असुरक्षित महसूस करें तो वह इस एप का इस्तेमाल कर सकती है।

इस एप का बटन दबाने से आपके सबसे पास के थाने में आपका संदेश चला जाएगा और आपकी सहायता के लिए पुलिस हर समय तैयार रहेगी। इस योजन को देश के सभी हिस्सों तक पहुंचाने के लिए हमने आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सुपरवाइजर को स्मार्टफोन देकर आंगनवाड़ी केंद्र की रीयल टाइम मॉनिटरिंग के बारे में पता कर सकते हैं। हम पेपर लेस की पहल को ध्यान में रखते हुए और रजिस्टर रखने से मुक्ति दिलाने और आसानी से रिकॉर्ड का कम समय में आदान प्रदान हो सकें। देश में चार लाख से ज्यादा आंगनवाड़ी केंद्र भवन बनाने की प्रकीया जारी है।

केंद्र सरकार महिलाओं पर हो रहे अपराधों को लेकर संवेदनशील है। इनकी सुरक्षा के लिए हमने इस योजना को लाने का फैसला किया है। महिलाओं की सहायता के लिए हमने वन स्टॉप सेंटर को शुरू किया ​है जिसके माध्यम से आप महिलाओं को एक छत के नीचे सभी सुविधा मिलेगी और कुछ दिन रहने की भी व्यवस्था की गई है। हमारी सरकार महिलाओं के साथ हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। किसी महिला की साथ कोई घटना घटित होने के बाद उसे न्याय के लिए इधर से उधर जाना पड़ता है इसलिए हमने सभी प्रकार से जुड़े विभाग को वन स्टॉप सेंटर के तहत एक छत के नीचे ला दिया है, ताकि उसे आसानी से न्याय मिल सकें।



Herald