ऑटो सेक्टर। जापान की वाहन निर्माता कंपनी होंडा ने अपनी नई स्कूटर भारत में लांच कर दी हैं। कंपनी ने होंडा के इस स्कूटर को होंडा एक्टिवा 125 के नाम से भारत में लांच किया हैं। बात अगर कीमत की करें तो कंपनी ने इस स्कूटर को 59,621 रुपए (एक्स शोरूम, दिल्ली) की कीमत में लांच किया हैं। होंडा के नये एक्टिवा 125 में कुछ नये फिचर्स को जोडा गया हैं। इस स्कूटर को कंपनी ने LED हेडलाइटस से लैस किया हैं। होंडा का यह 2018 होंडा एक्टिवा 125 भारत में तीन वेरिएंटस में पेश किया गया हैं। ये तीनों वेरिएंटस अलग- अलग हिसाब से भारत में लांच किये गये हैं। बात अगर इसके वेरिएंटस की करें तो होंडा एक्टिवा 125 ड्रम ब्रेक वेरिएंट का कंपनी ने 59,621 रुपए की कीमत में, होंडा एक्टिवा 125 ड्रम ब्रेक और अलॉय व्हील वेरिएंट को 61,558 रुपए में और एक्टिवा 125 डिस्क ब्रेक मॉडल को 64,007 रुपए की कीमत में लांच किया हैं।
बात अगर इसके फिचर्स की करें तो होंडा के इस नये स्कूटर में कंपनी LED हेडलाइट देगी जो बिल्कुल एक्टिवा 5G की तरह होगी। होंडा ने अपने स्कूटर में कुछ तब्दीलियां भी की हैं जिसके अंतर्गत इस स्कूटर को इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर के काफी लेटेस्ट फीचर्स से जोडा गया हैं। ये स्कूटर अब डिजिटल-एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्ल्स्टर साथ लांच किया गया हैं। होंडा के इस कफचर में सर्विस ड्यू इंडिकेटर के साथ- साथ इको मोड जैसे शानदार फिचर्स दिये गये हैं। बात अगर इसके अन्य फिचर्स की करें तो इसमें कंपनी ने सीट ओपनिंग स्विच के साथ फोर-इन-वन लॉक भी जोडा हैं।
2018 होंडा एक्टिवा 125 में कंपनी ने मोबाइल चार्जिंग का सॉकेट शामिल किया हैं। इसके अलावा इस स्कूटर में 124.9 सीसी एयर-कुल्ड इंजन शामिल किया गया हैं जो 10.54 एनएम का टॉर्क और 8.52 बीएचपी की पावर जनरेट करता है। इसके अलावा इस स्कूटर के रियर में 3-स्टेप एडजेस्टेबल मोनोशॉक और फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स दिये गये हैं। होंडा के इस स्कूटर को कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम स्टैंडर्ड से लैस किया गया हैं।
Herald