Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जहीर खान ने यो-यो टेस्ट का किया समर्थन, कपिलदेव के कथन पर जताया विरोध

भारतीय क्रिकेट के गलियारों में पिछले कुछ महीनों ने यो-यो टेस्ट का बड़ा जबरदस्त शोर चल रहा है। भारतीय क्रिकेटरों के लिए फिटनेस टेस्ट की वास्तविक टेस्ट के लिए इस कठिन प्रक्रिया को लागू किया गया है। इसके बाद से इसे आधार मानकर भारतीय टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है।

जहीर खान ने किया यो-यो टेस्ट का समर्थन

यो-यो टेस्ट को लेकर पिछले कुछ समय से भारतीय क्रिकेट के पूर्व खिलाड़ियों के द्वारा अलग-अलग प्रतिक्रिया देखने और सुनने को मिल रही है इसी तरह से अब इसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज गेंदबाज रहे जहीर खान ने भी अपनी राय दी है। जहीर खान ने तो इस मामले में एक समान पैरामीटर रखने की भी मांग कर डाली है।

इसमें होना चाहिए सभी के लिए समान पैरामीटर

भारतीय टीम के शानदार तेज गेंदबाजों में से एक रहे जहीर खान ने शुक्रवार को पीटीआई से बातचीज के दौरान कहा कि “मुझे पता है कि मौजूदा भारतीय टीम में इसको लेकर कितना (16.1) पैरामीटर तय किया गया है। ये पैरामीटर विश्व मानकों के अनुसार तो बहुत ही कम है। अगर कोई खिलाड़ी उस चिह्न को हासिल करने में सक्षम नहीं हो पाता है, तो मुझे लगता है कि कहीं कोई समस्या है।”

कपिल देव ने कहा था खिलाड़ियों को मिले प्रदर्शन के आधार पर जगह

कपिल देव ने यो-यो टेस्ट को लेकर कहा था कि

एक गेंदबाज शायद बल्लेबाज की तुलना में यो-यो टेस्ट आसानी से क्लीयर कर सकता है। लेकिन ये एक खिलाड़ी का न्याय करने के लिए अंतिम टेस्ट नहीं है। ये मैदान पर किए गए आपके प्रदर्शन से नीचे आता है। और क्रिकेटरों को केवल अपने मैदान पर किए गए प्रदर्शन के आधार पर ही फैसला किया जाना चाहिए।”

जहीर खान नहीं रखते कपिल देव की राय से इत्तेफाक

वहीं जहीर खान ने कपिल देव की बात से इत्तेफाक नहीं रखते हुए यो-यो टेस्ट का समर्थन किया है।  जहीर ने कहा कि

“देखो, मेरे लिए, जब तक ये यूनिफॉर्म है तब तक कोई भी पैरामीटर स्वीकार्य है। अगर मानदंड टॉप और जूनियर क्रिकेटरों के लिए समान हैं, तो मुझे इसमें कोई समस्या नहीं है। विराट कोहली और टीम प्रबंधन ये सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा हा कि टीम को कहां से फायदा हो सके।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post जहीर खान ने यो-यो टेस्ट का किया समर्थन, कपिलदेव के कथन पर जताया विरोध appeared first on SportzWiki Hindi.