Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बुरी खबर: तीसरे वनडे से पहले आई बुरी खबर, शानदार फॉर्म में चल रहा ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, जाने किसे मिली टीम में जगह

इंग्लैंड और भारत के बीच  कल वन डे सीरीज का आखिरी और निर्णय मैच खेला जाएगा . इस मैच में जहाँ दोनों ही देश अपनी बादशाहत साबित करने को तैयार हैं. वही दूसरी तरफ इस मैच से पहले इंग्लैंड को तगड़ा  झटका लगा है.

टीम के स्टार बल्लेबाज़ जेसन रॉय चोटिल हो गए है. उनके चोटिल होने की वजह से उनका तीसरे मैच में खेलना भी  मुश्किल लग रहा है. ऐसे में अब एक बार फिर से इंग्लैंड के लिए बल्लेबाज़ी क्रम चिंता का विषय हो सकता है.

दुसरे मैच में लगी थी चोट 

लॉर्ड्स में हुए मैच के दौरान सुरेश रैना का एक शॉट रोकने की कोशिश में रॉय अपनी ऊँगली चोटिल कर बैठे थे. इस मैच में भारत को 86 रन से हार का सामना करना पड़ा था. वही अगर रॉय के प्रदर्शन की बात करे तो अभी तक उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. उन्होंने दोनों वन डे मैचों में जोनी के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की है.

इंग्लैंड के लिए चोट है चिंता का विषय 

इंग्लैंड के लिए खिलाड़ियों की चोट एक चिंता का विषय बना हुआ है. टीम के स्टार खिलाड़ी हेल्स पहले ही चोट की वजह से सीरीज से बाहर हो गए है. उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या था. जिसकी वजह से वो सीरीज से दूर हो गए है.

विंस ने टीम को किया है ज्वाइन

इंग्लैंड ने दूसरे मैच के बाद डेविड मलान को टीम से रिलीज कर दिया था. उनकी जगह पर टीम में जेम्स विंस को शामिल किया गया था. विंस  का हालिया प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उन्होंने काउंट्री में रॉयल कप के सेमीफाइनल में 171 रन की पारी खेली थी.

उनकी इस पारी की वजह से ही उन्हें टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में अगर तीसरे मैच में रॉय टीम से बाहर हो जाते है तो उनकी जगह एक बार फिर से बटलर सलामी बल्लेबाज़ की भूमिका में नज़र आते है.

The post बुरी खबर: तीसरे वनडे से पहले आई बुरी खबर, शानदार फॉर्म में चल रहा ये खिलाड़ी हुआ चोटिल, जाने किसे मिली टीम में जगह appeared first on SportzWiki Hindi.