Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नेमार के इस रिकॉर्ड ने मैसी और रोनाल्‍डो के लिए खडी की परेशानियां

फीफा डेस्क। पांच बार फुटबॉल वर्ल्ड कप की विश्व विजेता रही ब्राजील ने मेक्सिको को 2-0 से करारी शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया हैं। इसके साथ ही ब्राजील की टीम क्वार्टर फाइनल कर लिया। क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का मुकाबला जापना को 3-2 से मात देने वाली बेल्जियम की टीम से होगा। दोनों ही टीम काफी मजबूत हैं तो जाहिर सी बात हैं मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। यह मुकाबला शुक्रवार को कजान एरेना स्टेडियम में खेला जायेगा।

ब्राजील और मेक्सिको के बीच हुए इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ी नेमार ने शुरूआती गोल किया। ब्राजील के रॉबर्टो फर्मिनो ने 88वें मिनट पर दूसरा गोल करके मुकाबले को अपने पक्ष में ले लिया। इस वर्ल्डकप में भले ही मेसी-रोनाल्डो जैसे स्टार बाहर हो गए हों, लेकिन ब्राजील के नेमार का जादू बरकरार हैं। सोमवार को नेमार के द्वारा किये गए गोल के साथ इस वर्ल्ड कप में उनके गोल की 6 पहुंच गई हैं। नेमार ने ये गोल सबसे कम शॉट्स (23) में मारे, जबकि अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को 6 गोल करने के लिए 67 शॉट्स की जरूरत पड़ी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 74 शॉट्स में 6 गोल किये।

ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार ने अब तक 89 मैचों में 57 गोल किये हैं। इस फुटबॉल टूर्नामेंट में नेमार कम शॉट में ज्यादा गोल दागने वाले पहले खिलाडी बन गए हैं। नेमार ने इस टूर्नामेंट में 23 शॉट, 12 शॉट ऑन टारगेट, 16 मौके बनाए, 23 फाउल किए हैं। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 7, मैसी ने 6 और नेमार ने 6 बार हैट्रिक लगाई हैं।


ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप में सर्वाधिक गोल करने वाली पहली टीम बन गई हैं। ब्राजील की टीम ने वर्ल्ड कप में अभी तक 228 गोल किये हैं। दूसरे नंबर पर जर्मनी (226 गोल), तीसरे नंबर पर अर्जेंटीना (137 गोल), चौथे नंबर पर इटली (128 गोल) और पांचवे नंबर पर फ्रांस (113 गोल) हैं। ब्राजील ने लगातार सातवीं बार (कुल 16वीं बार) क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई हैं। मैक्सिको लगातार सातवीं बार अंतिम-16 से आगे बढ़ने में नाकाम रहा।



Herald