Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

BREAKING NEWS: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा, नहीं मिली इस दिग्गज को जगह

इंग्लैंड और भारतीय टीम के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला कल हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसमें जो भी टीम जीतेगी वह सीरीज भी इसके नाम कर देगी है। साथ ही आज भारतीय टेस्ट टीम का सेलेक्शन भी कर दिया गया है, जिसमें रोहित शर्मा को मौका नहीं दिया गया है। हालाँकि इनका टेस्ट में प्रदर्शन तो बहुत अच्छा रहा था।


बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बेच इस दौरे की शुरुआत तीन टी-20 मैचों के साथ हुई थी जिसमें भारत ने जीत के साथ शुरुआत की और अंतिम मैच भी टीम इंडिया ने ही जीता और सीरीज अपने नाम कर दी। इसके बाद अपनी शानदार फॉर्म को जारी रखा और पहले वनडे मैच में जीत हासिल की लेकिण अगले ही मैच में हार गए साथ ही भारत ने वनडे सीरीज भी 2-1 से गंवा दिया।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पांच टेस्ट मैच खेलने है, जिसका पहला मैच 1 अगस्त से खेला जाने वाला है. इसके बाद अंतिम मैच 7 से 11 सितम्बर को खेला जाएगा, जिसके लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है।

भारतीय टेस्ट टीम में फिर से चेतेश्वर पुजारा, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे जैसे बल्लेबाज खेलते हुए देखे जायेंगे जिन्हें वनडे और टी-20 मैचों में तो मौका नहीं मिलता है लेकिण टेस्ट में हमेशा खेलते हुए नजर आये है।

The post BREAKING NEWS: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टेस्ट टीम की घोषणा, नहीं मिली इस दिग्गज को जगह appeared first on SportzWiki Hindi.