Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रजत शर्मा बने DDCA के अध्यक्ष, 12-0 से किया सूपड़ा साफ

नई दिल्ली। रजत शर्मा डीडीसीए के अध्यक्ष बन गए हैं। उनके पूरे पैनल ने 12-0 से जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद रजत शर्मा ने बोलते हुए कहा कि ऐतिहासिक जीत के लिए डीडीसीए के सारे मेंबर्स को वह धन्यवाद देते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि डीडीसीए में यह बदलाव के लिए जीत है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने जो भी वादे किए हैं, उन्हें पूरा करके दिखाएंगे। शर्मा ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने यह वोट बदलाव के लिए किए हैं। भारतीय क्रिकेट में इसे बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

12-0 से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
डीडीसीए के चुनाव में रजत शर्मा के पैनल ने 12-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनके पैनल के सभी सदस्यों ने जीत हासिल की है। जीत के बाद शर्मा ने बोलते हुए कहा कि सबसे पहले वह खिलाड़ियों के लिए काम करेंगे। जिन भी खिलाड़ियों को मदद नहीं मिल पा रही है, उनके लिए वह सारी सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

इस दौरान पूर्व क्रिकेटर चेतन शर्मा ने कहा कि क्रिकेट के उत्थान के लिए एक भरोसेमंद व ईमानदार चेहरा बहुत जरुरी था। उन्होंने रजत शर्मा के प्रेसीडेंट बनने पर खुशी व्यक्त की। इसके अलावा मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर ने बयान देते हुए कहा कि डीडीसीए के अध्यक्ष के तौर पर रजत शर्मा के बेहतर कोई और नहीं हो सकता है।

गंभीर के अलावा वीरेंद्र सेहवाग ने भी शर्मा की जीत पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शर्मा क्रिकेट की बेहतरी के लिए अच्छा काम करेंगे, इस बात का उन्हें पूरा भरोसा है।

The post रजत शर्मा बने DDCA के अध्यक्ष, 12-0 से किया सूपड़ा साफ appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.