फर्जी डिग्री के मामले में भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान और अर्जुन पुरुस्कार विजेता हरमनप्रीत कौर से डीएसपी पद छीन जाने से बड़ा झटका लगा है. पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत कौर से डी एस पी पद ले लिया है.
इसकी वजह है कि उनकी स्नातक की डिग्री नकली पाई गई है, जिसकी वजह से इनका यह पद छिनने का फैसला पंजाब पुलिस ने लिया. अभी तक अंतिम फैसला नहीं किया गया है .उनको इस पद से हटा कर योग्यता अनुसार कांस्टेबल का पद मिल सकता है .

पूछताछ में विश्वविद्यालय छात्र नहीं हरमनप्रीत

पंजाब पुलिस ने मेरठ विश्वविद्यालय में पूछताछ की जिससे पता चला कि हकीकत में हरमनप्रीत की स्नातक की डिग्री नहीं थी और वो कभी विश्वविद्यालय की छात्र ही नहीं थी .
राज्य सरकार ने उन्हें कक्षा 12 पास के अनुसार कांस्टेबल पद पेश किया है. प्रदेश के एक कार्यकर्ता ने कहा कि वह उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करने का एक मौका देना चाहते हैं, जिसको पूरा करने के पश्चात वह डीएसपी के रूप में पदोन्नति प्राप्त कर सकती है.
आपराधिक कार्यवाही शुरू नही

सर्टिफिकेट फर्जी है, लेकिन इसके वाबजूद पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को मानते हुए कोई कार्यवाही नहीं करने का निर्णय लिया. अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा की खिलाड़ी होने के कारण पंजाब के मुख्य मंत्री अमरिंदर सिंह खेलों की महिलाओं के खिलाफ कोई दंड नहीं चाहते हैं, जिससे उनका करियर बर्बाद न हो. ऐसे में उनके खिलाफ पंजाब पुलिस कोई आपराधिक कार्यवाही शुरू नही करना चाहती है.
पिता और भाई ने कहा बड़ी कंपनियों से है ऑफर

पंजाब पुलिस ने हरमनप्रीत को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी शिक्षा मात्र 12वीं तक है, जिस पर पंजाब पुलिस की तरफ से कांस्टेबल का पद देने की बात कही गई है, तो उनके पिता और भाई ने कहा कि वह कांस्टेबल का पद स्वीकार नहीं करेंगी उनके भाई ने इस विषय पर बात करते हुई कहा कि उनके लिए कई बड़ी कंपनियों से ऑफर आ चूका है, जिस पर विचार करेंगे .
मुख्य मंत्री अमरिंदर और डीजीपी अरोड़ा ने वर्दी पर जड़े थे सितारे

पंजाब के मुख्य मंत्री ने 2017 विश्व कप में हरमनप्रीत कौर के शानदार प्रदर्शन के बाद जुलाई में डी एस पी पद का पेशकश की थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने इस 29 वर्षीय क्रिकेटर को 1 मार्च को डीएसपी पद पर नियुक्त किया था, अमरिंदर और डीजीपी अरोड़ा ने उनकी वर्दी पर सितारों को लगाया था.
इस पद के लिए उन्होंने मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गई 2011 स्नातक डिग्री लगाई थी, जिसके बाद में डीएसपी पद दिया गया था .
The post फर्जी डिग्री मामले में DSP पद से हटी हरमनप्रीत कौर, लेकिन अब ऐसे मिल सकता है वापस appeared first on SportzWiki Hindi.