Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को सरकार से मिली राहत, बनी रहेंगी DSP

 चंडीगढ़
अर्जुन अवार्ड विजेता पंजाब की क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर को राज्य सरकार से राहत मिली है। बी.ए. की जाली डिग्री के कारण विवादों में आई हरमनप्रीत का डी.एस.पी. का पद पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ के दखल के बाद बच गया है।

राज्य सरकार के उच्च स्तरीय सूत्रों के अनुसार हरमनप्रीत ऑनरेरी डी.एस.पी. के पद पर बनी रहेंगी। उल्लेखनीय है कि जांच-पड़ताल के बाद बी.ए. की डिग्री अनधिकृत होने की पुष्टि हुई थी, जिसके बाद राज्य के गृह विभाग द्वारा मुख्यमंत्री के नियमों के अनुसार हरमनप्रीत का डी.एस.पी. का पद वापस लेने की सिफारिश की गई थी।

उसकी खेल प्राप्ति को देखते हुए किसी तरह की कानूनी कार्रवाई किए बिना उसको अब कांस्टेबल का पद दिए जाने की बात कही जा रही थी। सूत्रों के अनुसार सरकार द्वारा इस संबंध में कोई अंतिम फैसला लिए जाने से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जाखड़ हरमनप्रीत के हक में खड़े हो गए और उन्होंने मुख्यमंत्री को उसका डी.एस.पी. का पद वापस न लेने की अपील की थी।