Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कप्‍तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, ग्रेजुएशन की डिग्री निकली फर्जी, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की टी20 फॉर्मेट की कप्‍तान हरमनप्रीत कौर की मार्कशीट के फर्जी होने की पुष्टि के बाद अब उनकी पंजाब में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) की नौकरी पर तलवार लटक रही है।

हरमन प्रीत

गौरतलब है कि क्रिकेट की दुनिया में शानदार प्रदर्शन करके देश का मान बढ़ाने पर हरमनप्रीत को  रेलवे ने नौकरी दी गई थी और उसके बाद उन्हें पंजाब पुलिस में डीएसपी की नौकरी दी गई थी। सीसीएस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार जीपी श्रीवास्तव ने आज बताया कि मार्च महीने में पंजाब पुलिस ने सत्यापन के लिए उनकी मार्कशीट मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह (सीसीएस) विश्वविद्यालय भेजी थी। जांच के बाद उनकी बीए फाइनल की मार्कशीट फर्जी पाई गई है और उनकी मार्कशीट का वहां कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है।

उन्होंने बताया, जांच में पाया गया कि मार्कशीट में अंकित अनुक्रमांक और नामांकन संख्या हमारे रिकॉर्ड में उपलब्ध नहीं हैं। बकौल श्रीवास्तव विश्वविद्यालय ने इस आशय की रिपोर्ट अप्रैल महीने में भेज दी थी।

अब अंतिम जांच रिपोर्ट में डिग्री के फर्जी होने की पुष्टि पर हरमनप्रीत कौर के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से धोखाधड़ी का केस दर्ज किया जा सकता है। वहीं पंजाब पुलिस नौकरी के लिए वेस्टर्न रेलवे में जमा कराए हरमनप्रीत के शैक्षणिक दस्तावेज की जांच भी कर सकती है।

उधर, हरमनप्रीत कौर के पिता हरमिंदर सिंह ने इस जांच को गलत ठहराया है। उनका कहना है कि उनकी बेटी की डिग्री सही है।

The post कप्‍तान हरमनप्रीत कौर पर बड़ा खुलासा, ग्रेजुएशन की डिग्री निकली फर्जी, गंवा सकती हैं DSP की नौकरी appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.