इंग्लैंड और भारत के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए आदिल राशिद की टीम में वापसी हुई है, जिसको लेकर अब भी बहस जारी है। लेकिन अब स्पिन गेंदबाज के समर्थन में उनके साथी और टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो समर्थन में खड़े हुए है। विकेटकीपर का कहना है कि लेग स्पिनर आदिल राशिद टेस्ट टीम में जगह बनाने के बाद वनडे वाली फॉर्म को यहाँ टेस्ट में भी दोहराएंगे।

वहीँ आपको बता दें कि आदिल राशिद और विकेटकीपर-बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो घरेलू क्रिकेट में एक ही टीम यॉर्कशायर के लिए खेलते है। इन्होंने इस विवाद में साथी का समर्थन करते हुए ये बातें कही है। साथ ही इन्होंने कहा है कि बर्मिंघम से शुरू होने वाले इस टेस्ट सीरीज के लिए लेग स्पिनर काफी उत्सुक है।
मीडिया से बात करते हुए बेयरस्टो ने कहा, “आपके लिए सबसे बड़ा सम्मान यह होता है कि आप इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हो। उसके लिए वाईट बॉल क्रिकेट से रेड बॉल क्रिकेट में खुद को बदलना एक चैलेंज होता है।”
याद हो कि आदिल राशिद ने वनडे सीरीज में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था और इसी कारण उन्हें लंबे समय बाद वापसी हुई है। इन्होंने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक मैच में क्लीन बोल्ड भी किया था।

बेयरस्टो है बहुत खुश
जानकारी के लिए आपको बता दें कि विकेटकीपर जॉनी बेयरस्टो और आदिल राशिद पिछले कई सालों से एकसाथ क्रिकेट खेलते आ रहे है इस कारण अच्छे दोस्त है। राशिद को वापस जगह मिलने से ये भी बहुत खुश है।
साथ ही बेयरस्टो ने कहा है कि ये मुझे कई बार क्लीन बोल्ड आउट कर चुका है। इन्होंने यह भी बताया है कि राशिद केवल एक गेंद के लिए नहीं बल्कि विभिन्न विविधताओं से गेंदबाजी करते है।
इंग्लैंड-भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेलने वाली है जिसमें इन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। हालाँकि कई और भी गेंदबाज रेस में है। इस तरह बेयरस्टो के अनुसार राशिद विभिन्न विविधताओं से भारत के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते है।
The post ENG v IND: माइकल वान की आलोचना के बाद आदिल राशिद के वापसी पर जॉनी बेयरस्टो ने कही ये बात appeared first on SportzWiki Hindi.