भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 1 अगस्त से बर्मिंघम मे शुरू हो रही है। इस टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट मैच पर अब पूरे क्रिकेट जगत की नजरें लग गई हैं।
भारतीय टीम को विराट कोहली की कप्तानी में इस टेस्ट सीरीज से बड़ी उम्मीदें हैं। लेकिन पहले टेस्ट मैच में कप्तान विराट कोहली और कोच रवि शास्त्री के लिए सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा तो मैच शुरू होने से पहले होने वाली है।
भारतीय टीम इन 11 खिलाड़ियों को देगी पहले टेस्ट में मौका
कप्तान-कोच के लिए ये सबसे बड़ी परीक्षा होगी भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन का चुनाव… भारत के टीम संयोजन को लेकर गहन विचार करना होगा। लेकिन आपके लिए हमारी ओर से भारतीय टीम की पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन प्रस्तुत की जा रही है।
विराट कोहली(कप्तान)
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले टेस्ट के साथ ही भारत के कप्तान विराट कोहली का सबसे बड़ा टेस्ट शुरू हो जाएगा। विराट कोहली ने अभ्यास मैच में बढ़िया पारी खेली थी जो यहां भी बरकरार रखना चाहेंगे।

मुरली विजय
भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज मुरली विजय पर इंग्लैंड की स्विंग पिचों पर बड़ी उम्मीदें हैं। मुरली विजय को पहले टेस्ट मैच में अपना पूरा अनुभव झोकने की जरूरत होगी।

लोकेश राहुल
भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज लोकेश राहुल को शिखर धवन पर तरजीह मिल सकती है। लोकेश राहुल ने अभ्यास मैच की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी कर दावा पहले से ही मजबूत कर दिया है।

अजिंक्य रहाणे
भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे टीम के सबसे महत्वपूर्ण बल्लेबाज हैं। अजिंक्य रहाणे का स्विंग और बाउंसी पिचों पर अच्छा रिकॉर्ड है और वो पहले टेस्ट मैच में उसी राह पर चलने की कोशिश करेंगे।

चेतेश्वर पुजारा
भारतीय टीम की नई दीवार कहे जाने वाले चेतेश्वर पुजारा का रिकॉर्ड सीमिंग ट्रेक पर इतना अच्छा नहीं रहा है, लेकिन इसके बाद भी पुजारा पर भारतीय टीम की बल्लेबाजी का दारोमदार है। जिस पर उनको खरा उतरना है।

दिनेश कार्तिक
भारतीय टीम में विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक के लिए बड़ा मौका रहेगा। चोटिल साहा की जगह यहां टीम में जगह बनाने वाले दिनेश कार्तिक ने अभ्यास मैच में अच्छे हाथ दिखाए थे।

हार्दिक पंड्या
भारतीय टीम के लिए ऑलराउंडर के रूप में तीनों ही फॉर्मेट में जगह बना चुके हार्दिक पंड्या पर इंग्लैंड में पहले टेस्ट में दोहरी जिम्मेदारी रहेगी। हार्दिक पंड्या को बल्ले और गेंद दोनों से अपना दमखम दिखाना होगा।

आर अश्विन
भारतीय टीम के दिग्गज स्पिन गेंदबाज आर अश्विन के लिए वैसे तो सीमिंग ट्रेक पर एकादश में जगह बनाना मुश्किल होता है, लेकिन इंग्लैंड के मौजूदा परिस्थितियों को देखकर उनको जगह मिलना तय है।

उमेश यादव
भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी तेज गेंदबाज उमेश यादव पर रहेंगी। उमेश यादव ने अभ्यास मैच में अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। उनसे पहले टेस्ट मैच में वैसी की उम्मीद रहेगी।

ईशांत शर्मा
भारतीय टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा पर टेस्ट क्रिकेट में वैसे भी बड़ी उम्मीदें रहती हैं। ईशांत शर्मा को इस टेस्ट सीरीज में एक अलग तरह की जिम्मेदारी निभानी होगी। जिन्होंने अभ्यास मैच में भी अच्छा काम किया था।

मोहम्मद शमी
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी वैसे तो पिछले कुछ महीनों ने मैदान में और मैदान के बाहर लगातार संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर शानदार प्रदर्शन के कारण शमी को मौका मिलना तय है।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND- काफी माथापच्ची के बाद इन 11 खिलाड़ियों के साथ पहले टेस्ट में उतरेगी भारतीय टीम, ये 2 खिलाड़ी करेंगे पारी की शुरुआत appeared first on SportzWiki Hindi.