गौतम गंभीर भले ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हो, लेकिन वह अपने बयानों के चलते सुर्ख़ियों में बने हुए है. हाल में ही उन्होंने अश्विन को वनडे और टी-20 क्रिकेट में नंबर-4 पर बल्लेबाजी कराने की बात कही थी. अब इसी बीच उन्होंने एक और बयान दिया है. जिससे वह सुर्ख़ियों में आ गये है.
पहले टेस्ट में राहुल और विजय से चाहते है पारी की शुरूआत

आपकों बता दें, कि भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेलना है और इस टेस्ट मैच में गौतम गंभीर केएल राहुल और मुरली विजय को ओपनिंग करते हुए देखना चाहते है.
गौतम भिमानी ने क्रिकबज के एक शो में जब गंभीर से ओपनिंग के क्रम को लेकर उनकी राय मांगी तो गंभीर ने जवाब देते हुए कहा,
“मैं पक्का केएल राहुल और मुरली विजय के साथ ही पारी की शुरूआत करता, हालाँकि, मैं जानता हूं, कि धवन ने अंतिम टेस्ट मैच में शतक बनाया है, लेकिन राहुल और विजय की कंसिस्टेंसी को देखते हुए मैं राहुल और विजय के साथ ही पारी की शुरूआत करता.”
पुजारा को नंबर-3 पर कराता बल्लेबाजी

गंभीर ने आगे अपने बयान में कहा,
“नंबर-3 पर मैं चेतेश्वर पुजारा को ही रखूँगा, क्योंकि पुजारा टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ियों में से एक है. वह इस पांच टेस्ट मैच की सीरीज में भी काफी अहम साबित होंगे.
अगर मैं धवन और विजय के साथ ओपनिंग करता हूं, तो मुझे राहुल को नंबर-3 पर खिलाना होगा और पुजारा का बल्लेबाजी क्रम निचे हो जायेगा. पुजारा का काउंटी सीजन अच्छा नहीं गया होगा, लेकिन उनके पास विकेट पर टिककर खेलने की क्षमता है और उनका ऊपरी क्रम में रहना जरुरी है.
इंग्लैंड में बहुत से सेशन मुश्किल होते है और ऐसे में आपकों पुजारा जैसा एक छोर पर टिके रहने वाला बल्लेबाज चाहिए होता है. भारत के लिए इस टेस्ट सीरीज में मुरली विजय और चेतेश्वर पुजारा बहुत महत्वपूर्ण होंगे, क्योंकि दोनों के पास ही लम्बे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है. विराट हमेशा ही महत्वपूर्ण होते है उनका प्रदर्शन इस सीरीज में बहुत अहम है.”
— vineet kishor (@vineetkishor2) July 27, 2018
The post ENG vs IND: इन 2 खिलाड़ियों से पारी की शुरुआत कराना चाहते है गौतम गंभीर, नम्बर 3 और 4 के लिए सुझाया इन 2 खिलाड़ियों का नाम appeared first on SportzWiki Hindi.