Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा इन 2 भारतीय गेंदबाजो के सामने नहीं टिकेंगे अंग्रेज

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व दिग्गज बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन का मानना है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया को कुलदीप यादव और रविचंद्रन अश्विन के साथ जाना चाहिए.

उनका मानना है कि इन दोनों स्पिनर्स की जोड़ी को खेलने में इंग्लिश बल्लेबाजों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. इस दिग्गज खिलाड़ी ने यह भी माना कि टेस्ट में भारतीय गेंदबाजी इंग्लैंड के अपेक्षा मजबूत स्थिति में रहने वाली है .

टेस्ट सीरीज से पहले दोनों टीमों के गेंदबाजों की तुलना करते हुए अजहर ने कहा कि

“मेजबान टीम इस मामले में भारतीय टीम के सामने कमजोर नजर आ रही है. टीम के पास भले ही जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड के रूप में दो तेज गेंदबाज हैं, लेकिन गौर करना होगा कि ये दोनों चोट से वापसी कर रहे हैं. इनके लिए भारतीय बल्लेबाजों को छका पाना इतना आसान नहीं होने वाला. स्पिन में भी इंग्लिश टीम के पास भारत जैसा कोई विकल्प नजर नहीं आता. वहीं टीम इंडिया बिलकुल संतुलित नजर आ रही है. स्पिनर्स और तेज गेंदबाज दोनों के पास मेजबान टीम को ढ़ेर करने की काबिलियत है.”

पूर्व कप्तान ने हालांकि कहा कि टीम चयन विकेट पर निर्भर करेगा लेकिन संयोजन तीन तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों का होना चाहिए. उन्होंने कहा,

“अगर घास वाली पिच है, तो वे 4-1 के साथ उतर सकते हैं, लेकिन मेरा मानना है कि अगर आप जीतना चाहते हैं, तो 3-2 बेहतर संयोजन है। क्योंकि बाद में पिच सूख जाएगी. वहां गर्मी है और पिच से स्पिन मिलेगी विशेषकर अंतिम दो दिन.”

बता दें, आज के समय में जो बल्लेबाजी क्रम भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण बना हुआ है उसी क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए इस धाकड़ बल्लेबाज ने अपने समय में खूब रिकार्ड्स अपने नाम किये.

दरअसल, मोहम्मद अजहरुद्दीन 1990 के दशक में टीम इंडिया के कप्तान थे. वे टीम के 2 विकेट गिरने पर बल्लेबाजी करने आते थे. अपने वनडे करियर न्होंने 137 बार नंबर-4 पर बल्लेबाजी की है. इस दौरान उन्होंने 40.39 की औसत से 4605 रन बनाए हैं, जो उनके करियर के औसत (36.92) से ज्‍यादा है.

The post ENG vs IND: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने कहा इन 2 भारतीय गेंदबाजो के सामने नहीं टिकेंगे अंग्रेज appeared first on SportzWiki Hindi.