Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: मैच रिपोर्ट: दिनेश कार्तिक के बदौलत भारत ने अंग्रेजो पर कसा शिकंजा, पहले दिन बने 322 रन

टेस्ट सीरीज से पहले भारत ने आज एसेक्स के खिलाफ अभ्यास मैच खेला रहा है. इस मैच में जहाँ भारत के पास टेस्ट से पहले खुद को अजमाने का आखिरी मौका है. ऐसे में आज के मैच में भारत ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया. आप को बता दे ख़राब आउटफ़ील्ड की वजह से इस मैच को तीन दिन का कर दिया गया है.

ख़राब रही शुरुआत 

पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारत की शुरुआत कुछ ख़ास नही रही. धवन डक और पुजारा एक रन बना के आउट हो गए . उनके आउट होने के बाद चौथे नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए रहाणे भी कुछ खास नही कर सके और सिर्फ 17 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोहली और विजय टीम को संभाला.

विजय और कोहली ने टीम को संभाला 

तीन विकेट गिरने के बाद कोहली और विजय ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने 94 रन की साझेदारी की. वही इस दौरान विजय 50 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कोहली ही ज्यादा देर पिच पर नही टिक सके और 68 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद कार्तिक और राहुल ने टीम को सभाला.

दोनों ने मिलाकर 130 रन की साझेदारी की. इस दौरान राहुल 58 रन बना के आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद हार्दिक और कार्तिक ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाया. वही इस दौरान कार्तिक ने अपना अर्धशतक पूरा किया.

उनके आउट होने के बाद कार्तिक और हार्दिक ने टीम को संभाला. इस दौरान दोनों ने पारी को संभाला. इस दौरान हार्दिक आज पाने नैचुरल गेम से दूर रहें. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने  322  रन बना लिए थे.

वही क्रीज़ पर इस समय हार्दिक 33  और कार्तिक 82 रन बना कर टिके हुए है. कार्तिक के इस प्रदर्शन के बाद पहले मैच में उनका खेलना पक्का हो गया है.

The post ENG vs IND: मैच रिपोर्ट: दिनेश कार्तिक के बदौलत भारत ने अंग्रेजो पर कसा शिकंजा, पहले दिन बने 322 रन appeared first on SportzWiki Hindi.