भारत और इंग्लैंड के बीच होने जा रहे एकदिवसीय सीरीज कई मायनों में अहम होने वाला है. विश्वकप की तैयारी के लिहाज से देखने तो यह सीरीज बेहद खास है. दोनों टीम के कुछ चुनिन्दा खिलाड़ी भी इस सीरीज में अपने प्रदर्शन के दम पर अपनी टीम में स्थाई रूप से जगह बनाना चाहेंगे.
आज हम ऐसे ही पांच खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनके लिए यह सीरीज बेहद खास रहने वाली है. पढ़ें पूरा आर्टिकल
1- जो रूट

टेस्ट क्रिकेट में दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों की गिनती होती है तो उसमें इंग्लैंड टीम के एक बल्लेबाज का नाम जरुर आता है. वो नाम है जो रूट का. टेस्ट क्रिकेट में बेहद शांत, शानदार टेम्परामेंट व अद्भुत तकनीक के साथ जब रूट बल्लेबाजी करते हैं तो देखते ही बनता है. बिलकुल कॉपी बुक स्टाइल के साथ यह बल्लेबाज बल्लेबाजी करता है.
दुनिया भर के बल्लेबाज इन्हें बल्लेबाजी करते देख सीखते हैं. लिमिटेड ओवर में भी रूट का रिकॉर्ड कोई बुरा नहीं है. एकदिवसीय मैचों में रूट ने 49.82 की औसत से रन बनाए है, जो हर लिहाज से शानदार है. लेकिन इंग्लैंड टीम में होने के नाते रूट के इस रिकॉर्ड को दरकिनार किया जाता रहा है.
मौजूदा समय में इंग्लिश टीम में लिमिटेड ओवर क्रिकेट के कई स्पेशलिस्ट बल्लेबाज मौजूदा है जिस वजह से रूट को टीम से बाहर का भी रास्ता दिखा दिया जा रहा है.
भविष्य में ऐसी नौबत ना आये इसके लिए रूट को भारत के खिलाफ खुद को साबित कर एक बार फिर टीम में स्थाई रूप से जगह बनाना होगा.
2- बेन स्टोक्स

आईपीएल 2017 के बेन स्टोक्स सबसे बहुमूल्य खिलाड़ी थे लेकिन इस सीजन उनका प्रदर्शन बिल्कुल निराश करने वाला रहा. फिटनेस व फार्म हाल के दिनों में इस खिलाड़ी के लिए सबसे बड़ी समस्या रही है.
वैसे तो स्टोक्स हमेशा से अहम खिलाड़ी रहे हैं लेकिन इन दिनों इंग्लिश टीम का हर खिलाड़ी शानदार लय में है. ऐसे में स्टोक्स को जल्द ही खुद को साबित कर टीम में स्थाई रूप से जगह बनाना पड़ेगा. इस वजह से स्टोक्स के लिए यह सीरीज बेहद अहम है.
3- उमेश यादव

उमेश यादव ने 28 मई, 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया. आखिरी बार उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 28 सितंबर, 2017 को ओडीआई खेला था.
2010-2017 के बीच उमेश ने केवल 71 एकदिवसीय मैच खेले हैं. हाल ही में संपन्न आईपीएल में उमेश ने शानदार प्रदर्शन किया जिस वजह से इंग्लैंड दौरे पर इन्हें मौका मिला.
मौजूदा टीम इंडिया के गेंदबाजी उठाकर देखें तो टीम के स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह चोटिल होने के कारण सीरीज से दूर हैं. भुवनेश्वर को छोड़ बाकी गेंदबाज अनुभवहीन है ऐसे में उमेश के पास खुद को साबित करने का पर्याप्त मौका है.
4- कुलदीप यादव 
लिमिटेड ओवर फार्मेट के लिए कुलदीप शानदार गेंदबाज है इसके किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए. हालांकि कुलदीप अभी तक टीम इंडिया में अपना स्थान पक्का नहीं कर पाए हैं.
इससे पहले तक टीम इंडिया में अश्विन और जडेजा के कन्धों पर स्पिन गेंदबाजी की कमान हुआ करती थी, लेकिन ये दोनों गेंदबाज इन दिनों ख़राब फार्म से जूझ रहे हैं ऐसे में कुलदीप के पास खुद कोई साबित कर स्थाई रूप से जगह बनाने का मौका है.
अभी टी-20 सीरीज के एक मैच में कुलदीप ने अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट झटक सबको हैरत में डाल दिया. अब इनके लिए वनडे सीरीज बेहद खास होने वाली है .
5- केएल राहुल

केएल राहुल इन दिनों शानदार फार्म में चल रहे हैं. इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे वनडे सीरीज में वह अपनी जगह टीम इंडिया में पक्का करना चाहेंगे. अभी टी-20 सीरीज में राहुल ने शतक जड़ टीम को जीत दिलाई थी. इससे पहले राहुल आईपीएल 11 के टॉप स्कोरर भी रहे.
राहुल ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए 14 इनिंग में 158.41 की स्ट्राइक रेट से 659 रन बनाए. टीम इंडिया के कप्तान कोहली राहुल की कई बार प्रशंसा कर चुके हैं. राहुल इस सीरीज में स्थाई रूप से टीम इंडिया में अपनी जगह हासिल करना चाहेंगे.
The post Eng vs Ind: इन 5 खिलाड़ियों के लिए बेहद खास है ये सीरीज, नहीं कर सके प्रदर्शन तो बाहर होना तय appeared first on SportzWiki Hindi.