इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैच के लिए बुधवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं ने बुधवार को दोपहर में पहले तीन टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन किया जहां पर कई चौंकाने वाले फैसले आए। इस टीम में कई खिलाड़ियों को पहली बार मौका मिला तो कुछ ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिन्हें अनुभव होने के बाद भी नजरअंदाज कर दिया।

इन पांच खिलाड़ियों को किया गया नजरअंदाज
तो आपको स्पोर्ट्ज विकी टीम के चयन होने के बाद चयनकर्ताओं के द्वारा नजरअंदाज किए गए पांच खिलाड़ियों से रूबरू करवाने जा रहा है।
रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के सीमित ओवर के फॉर्मेट के सबसे बड़े खिलाड़ी रोहित शर्मा को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया है।
रोहित शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा थे, लेकिन इंग्लैंड के दौरे पर उन्हें उपयुक्त नहीं माना गया। ऐसे में सवाल ये है जब चयनकर्ताओं ने करूण नायर को मौका दिया, तो रोहित को भी मौका दिया जा सकता था।

पार्थिव पटेल
भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित टेस्ट विकेटकीपर रिद्धीमान साहा चोटिल हैं, ऐसे में उनके स्थान पर कोई स्पेशलिस्ट विकेटकीपर चुना जाना तय था, इसके लिए चयनकर्ताओ ने दिनेश कार्तिक का चयन किया, लेकिन रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल जैसे अनुभवी विकेटकीपर को नजरअंदाज कर ऋषभ पंत को चुन लिया।
पार्थिव पटेल कुछ ही महीनों पहले दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गए थे, लेकिन अब उन्हें टीम के नंबर-3 विकेटकीपर के रूप में भी नहीं माना गया।

संजू सैमसन
भारतीय क्रिकेट टीम के चयनकर्ताओं ने रिजर्व विकेटकीपर के तौर पर सीमित ओवर की क्रिकेट के स्पेशलिस्ट ऋषभ पंत को चुन लिया। युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत बहुत ही प्रतिभाशाली है इसमें कोई दो राय नहीं, लेकिन वो टेस्ट के काबिल नहीं थे।
ऐसे में चयनकर्ता पिछले रणजी सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर स्टाइलिश बल्लेबाज संजू सैमसन को मौका दे सकते थे, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया।

नवदीप सैनी
दिल्ली के युवा तेज गेंदबाज नवदीप सैनी को पिछले महीनें ही भारतीय टीम में अफगानिस्तान के खिलाफ मौका दिया गया था। ऐसे में भुवनेश्वर कुमार के नहीं होने पर नवदीप सैनी के चांस तो थे, लेकिन चयनकर्ताओं ने इसके नाम पर कोई विचार नहीं किया।
जब चयनकर्ताओ को नवदीप सैनी को इसके लायक नहीं समझना था, तो उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ भी टीम में मौका नहीं देना था।

अक्षप पटेल
इंग्लैंड के दौरे पर भारतीय टीम में 3 स्पिन गेंदबाजों को जगह मिली है। जिसमें कुलदीप यादव, आर अश्विन और रविन्द्र जडेजा हैं। चयनकर्ताओं ने यहां पर एक बड़ी गलती कर दी।
स्पिन गेंदबाज के तीसरे विकल्प के रूप में अक्षर पटेल को जगह दी जा सकती थी, जो पिछले एक महीनें से इंग्लैंड में हैं और वो इंग्लैंड की परिस्थितियों में पूरी तरह से ढल चुके थे।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post ENG vs IND: इंग्लैंड के खिलाफ इन 5 भारतीय खिलाड़ियों को मिलना ही चाहिए था टेस्ट टीम में मौका, लेकिन हुई नाइंसाफी appeared first on SportzWiki Hindi.