Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: ऐसा कर धोनी बन जायेंगे दुनिया के एकलौते खिलाड़ी, आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी की रिकॉर्डों की फेहरिश्त बढ़ती जा रही है. अभी इंग्लैंड दौरे पर भी धोनी अपने नाम कुछ रिकॉर्ड दर्ज करा लौटेंगे. इस बात की उम्मीद की जा सकती है. बता दें 3 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे टी-20 सीरीज में धोनी के पास रिकॉर्ड बनाने के दो मौके होंगे. अब देखना होगा कि कैप्टन कूल इस मौके को कैसे भुनाते हैं.


आपको बता दें, इन तीन मैचों की सीरीज में धोनी अंतरराष्ट्रीय टी 20 मैच के सबसे सफल विकेट कीपर बन सकते हैं. धोनी ने अब तक 90 मैच की 89 पारी में सबसे अधिक 80 शिकार किए हैं. विकेट के पीछे धोनी के नाम 31 स्टंप और 49 कैच दर्ज हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में अगर धोनी विकेट के पीछे एक कैच भी पकड़ लेते हैं तो वो इस फॉर्मेट में कैचों का अर्द्धशतक लगाने वाले पहले विकेटकीपर बन जाएंगे.

वहीं दो इंग्लिश प्लेयर को अगर वो स्टंप करते हैं तो टी 20 मुकाबले में सबसे अधिक स्टंप करने वाले विकेट कीपर बन जाएंगे. फिलहाल ये 32 स्टंपिंग के साथ पाकिस्तान के कामरान अकमल सबसे आगे हैं.

हालाँकि इस लिस्ट में अफगानिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद शहजाद भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और वो जल्द ही इस फॉर्मेट के दूसरे सबसे सफल विकेटकीपर बन सकते हैं. उन्होंने अब तक कुल 54 शिकार किए हैं जिनमें 28 स्टंप और 26 कैच शामिल है.

वहीं दूसरे रिकाॅर्ड की बात करें तो वनडे क्रिकेट में धोनी अपने दस हजार रनों से केवल 33 रन दूर हैं. यदि धोनी ये रन बना लेते हैं तो वह क्रिकेट इतिहास में यह माइलस्टोन तय करने वाले 12वें खिलाडी बन जाएंगे. धोनी अकेले ऐसे क्रिकेटर होंगे जो 50 से अधिक की औसत से यह रन बनाकर इस मुकाम तक पहुंचेंगे.

बता दें, भारत को इंग्लैंड में 3 टी-20, 3 वनडे और 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 3 जुलाई को पहले टी-20 से होगी.

The post ENG vs IND: ऐसा कर धोनी बन जायेंगे दुनिया के एकलौते खिलाड़ी, आज तक नहीं कर सका कोई दूसरा appeared first on SportzWiki Hindi.