Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड की गेंदबाजी की तुलना करते हुए इस टीम को बताया बताया मजबूत

दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी तेज गेंदबाज डेल स्टेन मानते हैं कि विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय टीम कुछ भी हासिल करने में सक्षम है लेकिन आगामी पांच टेस्ट की सीरीज में वह मेजबान इंग्लैंड को प्रबल दावेदार मानते हैं. स्टेन ने कहा कि ऐसा इसलिये है, क्योंकि इंग्लैंड का तेज गेंदबाजी आक्रमण थोड़ा बेहतर है.

उन्होंने कहा,” विराट की अगुवाई में यह भारतीय टीम सब कुछ हासिल करने की काबिलियत रखती है. मैं विराट को अच्छी तरह जानता हूं. वह काफी दृढ़ निश्चय वाला खिलाड़ी है. पांच टेस्ट मैच किसी भी एक टीम के लिये अच्छे होंगे और अगर एक टीम शानदार खेलेगी तो दूसरी को हार मिलेगी ही.”

यह 35 साल का तेज गेंदबाज आज यहां ‘गो प्रो’ के कार्यक्रम में आया हुआ है. उन्होंने कहा , ‘लेकिन मैं विराट को जानता हूं , जिससे यह कड़ी टेस्ट सीरीज होगी. इंग्लैंड के गेंदबाजों में थोड़ा ज्यादा कौशल है और यही अंतर पैदा होगा और यह काफी महत्वपूर्ण होगा.’

उन्हें यह भी लगता है कि भारतीय आक्रमण में जसप्रीत बुमराह पहले टेस्ट के लिये जबकि भुवनेश्वर कुमार कम से कम तीन टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाएंगे जिससे उनके लिये चीजें आसान नहीं होगी.

स्टेन ने आगे कहा कि,भारतीय टीम अपने स्पिनरों पर काफी निर्भर होती है और उन्होंने वनडे क्रिकेट में अच्छा काम भी किया है. इस समय इंग्लैंड में विकेट काफी सपाट है और इसमें इतना टर्न नहीं मिल रहा है, खासकर तीन दिवसीय काउंटी क्रिकेट में. इसलिये उन्हें अपने तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहना होगा. अगर उनकी टीम में ये नहीं खेलेंगे तो वे निश्चित रूप से मुश्किल में आ जायेंगे.

उन्हेंने आगे कहा कि ‘मुझे लगता है कि इंग्लैंड में मौसम सूखा होगा. इससे काफी रन बनेंगे. लेकिन इंग्लैंड इन हालात का आदी है. घरेलू सीरीज ज्यादातर घरेलू टीम के खाते में ही जाती है.’

The post ENG vs IND: डेल स्टेन ने भारत और इंग्लैंड की गेंदबाजी की तुलना करते हुए इस टीम को बताया बताया मजबूत appeared first on SportzWiki Hindi.