Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: धीमी पारी खेल रोहित शर्मा हुए आउट तो लोगो ने ट्रोल करते हुए किया अपशब्दों का प्रयोग

भारत और इंग्लैंड एक बीच तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का तीसरा और आखिरी निर्णायक इंग्लैंड ने जीत लिया है साथ ही इन्होंने वनडे सीरीज पर कब्जा भी कर दिया है। इस मैच में भारत की तरफ से बल्लेबाजों ने काफी खराब प्रदर्शन किया और महज 256 रन बनाये। रोहित शर्मा फिर से फ्लॉप रहे और सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल किया गया।

बता दें कि कल खेले गए मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था ,जिसके बाद भारत ने 8 विकेट गंवाकर निर्धारित 50 ओवर में 256 रन बनाये।

कल मैच में टीम की शुरुआत रोहित शर्मा और शिखर धवन ने की और बहुत खराब रही। रोहित शर्मा जिन्होंने 18 गेंदों का सामना करते हुए महज 2 रन बनाये और मार्क वूड के हाथों डेविड विली की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद सोशल मीडिया पर इन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है।

हालाँकि रोहित शर्मा जिन्होंने इस सीरीज में एक मैच में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाया था लेकिन बाद में ये फिर से धीमे पड़ गये और कल तो एकदम फ्लॉप हो गए। कल भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान विराट कोहली ने 71 बनाये जबकि ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने 44 और धोनी ने 42 रनों की उपयोगी पारी खेली।

इंग्लैंड को 257 का लक्ष्य मिला था जो उन्होंने आसानी से 8 विकेट और 34 गेंद बचाते हुए हासिल कर दिया। पिछले कुछ मैचों में फ्लॉप रहने के बाद जो रूट ने कल फिर शतकीय पारी खेली और मैच में आसानी से जीत दिला दी।

The post ENG vs IND: धीमी पारी खेल रोहित शर्मा हुए आउट तो लोगो ने ट्रोल करते हुए किया अपशब्दों का प्रयोग appeared first on SportzWiki Hindi.