भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में तीसरे वनडे मुकाबले में 3 मैचों की ओडीआई श्रृंखला जीतने से भारतीय टीम दूर हो गई है.भारत ने नॉटिंघम पहला मुकाबला आसानी से जीता था, लेकिन उसके बाद भारत को लॉर्ड्स और लीड्स के मैदान पर हार का सामना करना पड़ा था.
इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीत कर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, लेकिन कोहली की टीम में बदलाव की घोषणा ने सभी को चौंका दिया, लेकिन कोहली के फैन्स को यह जानकर ख़ुशी थी, कि उन्होंने टीम में भुवनेश्वर कुमार को शामिल किया था.

तीसरे वनडे में इन बदलाव के कारण हारे थे मैच

विराट कोहली ने सबसे बड़ा चौकाने बाला फैसला ये किया, कि उन्होंने सबसे चौंकाने वाला बदलाव केएल राहुल की जगह दिनेश कार्तिक को प्लेयिंग इलेवन में शामिल कर किया.
तीन मैंचों की सीरीज में राहुल ने पहले मैच में मात्र 9 रनों का योगदान दिया था. इसी मैच में रोहित शर्मा ने नाबाद 137 रनों की पारी खेली थी. जिसकी वजह से भारत ने आसानी से मैच जीत लिया, लेकिन वहीं दुसरे मैच में भारत को बड़ी हार का सामना करना पड़ा था.
टी-20 शतक फिर भी तीसरे वनडे से बाहर

तीसरे और आखिरी वनडे मुकाबले में राहुल को जगह नहीं मिली इनकी जगह पर दिनेश कार्तिक को सामिल किया गया था, लेकिन कार्तिक ने मात्र 22 रन के निजी स्कोर पर अपना विकेट गवां दिया और कोहली का यह फैसला गलत साबित हुआ.
जिसके बाद लोंगों ने सवाल किये कि टी-20 में शतक मारने वाले बल्लेबाज को तीसरे वनडे मुकाबले में टीम का हिस्सा क्यों नहीं बनाया गया. राहुल के आखिरी कुछ ओडीआई मैच ख़राब रहे है. जिसके चलते राहुल को ज्यादा ओ डी आई में मौका नहीं मिला है.
बीबीसी टीएमएस ने केएल राहुल से पूछा कि उन्हें तीसरे ओडीआई के लिए क्यों नहीं चुना गया और जाहिर है.
BBC TMS right now… Comms asked KL Rahul why he wasn’t playing… “Dont know”. #EngvInd
— Chetan Narula (@chetannarula) July 17, 2018
लोकेश राहुल से जब ये सवाल पूछा गया, तो इस युवा खिलाड़ी ने उम्मीदों से परे जवाब देते हुए कहा, “मुझे नहीं पता.”
The post ENG vs IND: लोकेश राहुल से पूछा गया क्यों नहीं मिली आपको तीसरे वनडे में जगह, दिया ये अजीबोगरीब जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.