टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रित बुमराह ने टेस्ट क्रिकेट को सर्वोपरि बताया है। इन्होंने यह भी बताया है कि उन्हें जब क्रिकेट खेलना आरम्भ किया था तब से ही एक अच्छा टेस्ट क्रिकेटर बनना सपना था। हालाँकि ये अभी पूरी तरह से फिट नहीं है और साथ ही इनकी सर्जरी भी सफल नहीं हो पायी है इस कारण टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर नहीं है।

इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट मैच 1 अगस्त से खेला जाने वाला है। इसी बीच इन्होंने अपने टेस्ट क्रिकेट के बारे में बात करते हुए कहा है, “मैं हमेशा टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहता था। जब मुझे दक्षिण अफ्रीका में खेलने का अवसर मिला तो मैं बहुत खुश हुआ था। स्टार्ट अच्छी रही। मैंने हमेशा टेस्ट क्रिकेट को पसंद किया है और मैं इसे सर्वोपरि मानता हूँ।”
जसप्रीत बुमराह सहित कई खिलाड़ी इंग्लैंड के लिए निकले है, लेकिन खबर तो यही है इनकी सर्जरी ठीक नहीं हुई है इस कारण इन्हें टेस्ट टीम से भी बाहर किया जा सकता है।
इन्होंने आगे बात करते हुए कहा है,
“आप हर कंट्री का आनंद लेना चाहते हैं, आप अलग-अलग जगहों को देखना और वहां घूमना चाहते हैं। इसी तरह आपको उस जगह के कल्चर के बारे में पता चलता है और आखिर में आप उस देश का आनंद लेने लगते हैं। ये इसके बाद आपके प्रदर्शन में भी नजर आता है।”

अगर ऐसा होता है कि इन्हें टेस्ट से भी बाहर होना पड़ा तो निश्चित रूप से भारत वापस लौटना पड़ेगा और उनकी जगह किसी अन्य गेंदबाज को जगह मिल सकती है।
इसके बाद इन्होंने अपने देश के लिए खेलने और किसी अन्य देश में जाने के बारे में इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा, “मैं जब भी किसी अन्य या नए देश में जाता हूँ तो मैं हमेशा पहले से योजना बनाता हूँ। विदेश के लिए रवाना होने से पहले मैं वहां की कुछ वीडियो देखता हूँ। वहां क्या चीजें काम करेंगी। घरेलू टीम वहां कैसे क्रिकेट खेलती है। लंबे दौरों के दौरान ये काफी महत्वपूर्ण बात होती है कि आप देश का लुत्फ उठाओ और विभिन्न स्थलों को देखो।”
The post ENG vs IND: इंग्लैंड जाने से पहले चोटिल जसप्रीत बुमराह ने दिया ये भावुक बयान appeared first on SportzWiki Hindi.