टी-20 और वनडे सीरीज के बाद विराट सेना पांच टेस्ट मैचों की सीरीज इंग्लैंड की धरती पर खेलने के लिए तैयार है. अब इंतजार एक अगस्त है जब सीरीज का पहला टेस्ट मैच शुरु होगा. मगर उससे पहले टीम इंडिया चार दिन का एक अभ्यास मैच खेलेगी. जोकि बुधवार से चेलम्सफोर्ड क्रिकेट ग्राउंड पर शुरु हो रहा है. यह अभ्यास मैच एसेक्स के साथ खेला जाएगा.
इस अभ्यास मैच में टीम इंडिया अपने बल्लेबाजी क्रम की मजबूती को परखना चाहेगी. इंग्लैंड में टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा प्रभाव मौसम का पढ़ता है. इसलिए खिलाड़ी इस चार दिवसीय मैच में वहां तालमेल बिठाने की कोशिश करेंगे. इस टेस्ट सीरीज में भारत की नजरें एक लंबे समय बाद इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीतने पर होंगी. मौजूदा भारतीय टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही मजबूत नजर आ रही है.

इन खिलाड़ियों के लिए अहम अभ्यास मैच
जो खिलाड़ी वनडे और टी-20 सीरीज के दौरान टीम का हिस्सा नही थे. उनके लिए ये अभ्यास मैच सबसे ज्यादा लाभकारी साबित होगा. जिसमें जसप्रीत बुमराह मोहम्मद शमी, रविन्द्र जडेजा, मुरली विजय और अजिंक्य रहाणे जैसे खिलाड़ी शामिल हैं. बुमराह आयरलैंड के खिलाफ टी-20 के दौरान चोटिल हो गए थे. जिसके बाद वह इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 और वनडे सीरीज के लिए बाहर हो गए थे. ऐसे में बुमराह के लिए ये अभ्यास मैच काफी मददगार साबित होगा.

टीवी पर नही होगा प्रसारण
बुधवार से भारतीय समयनुसार 6 बजे से शुरु होने वाले इस अभ्यास मैच का प्रसारण किसी भी स्पोर्ट्स चैनल पर नही किया जाएगा. मगर इस अभ्यास मैच की लगातार अपडेट्स आप sportzwiki की ऑफिसियल साइट्स पा सकेंगे. जिसके लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर कर सकते हैं.
यहाँ देखे मैच से जुड़े सभी अपडेट
टेस्ट टीम इंडिया – विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन लोकेश राहुल, दिनेश कार्तिक, कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, करुण नायर, रिषभ पंत, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी.
The post ENG vs IND: आज होगा भारत और इंग्लैंड के बीच पहला अभ्यास मैच, यहाँ देख सकते है मैच से जुड़े सभी अपडेट appeared first on SportzWiki Hindi.