Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: दुसरे दिन जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक तो कुछ ऐसे हुआ स्वागत

इंग्लैंड में  खेले जा रहे अभ्यास मैच के दूसरे दिन जब भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो पंजाबी अंदाज़ में दोनों बल्लेबाजों का स्वागत किया गया.

टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम एसेक्स के साथ अभ्यास मैच खेल रही है. काउंटी ग्राउंड पर खेले जा रहे इस मैच की पहली पारी में भारत ने 10 विकेट खोकर 395 रन बनाए. जिसमें दिनेश कार्तिक ने 82 रनों की पारी खेली.

पंजाबी स्टाइल में हुआ स्वागत 

इस मैच में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पहले दिन का खेल ख़त्म होने तक 322 रन बना लिए थे. इस दौरान हार्दिक पांड्या और दिनेश कार्तिक नाबाद रहे. जिसके बाद आज दूसरे दिन जब दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे तो पंजाबी भांगड़ा डांस के साथ दोनों बल्लेबाजों का स्वागत किया गय. जिसका वीडियो बीसीसीआई द्वारा अधिकारिक ट्वीटर हैंडल पर शेयर किया गया है.

भारत की इस पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रहे. जिन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 95 गेंदों पर 82 रनों की जबरदस्त पारी खेली. अपनी पारी में कार्तिक ने 14 चौके लगाए. जबकि हार्दिक पांड्या ने भी 51 रन बनाए. वहीं टेस्ट में डेब्यू कर रहे रिषभ पंत ने नाबाद 34 रनों की पारी खेली.

पहले दिन कार्तिक के अलावा विराट कोहली, केएल राहुल और मुरली विजय ने क्रमश: 68, 58, 53 रनों की पारी खेली थी. जबकि ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन एक भी रन नही पाए.

वहीं चेतेश्वर पुजारा 1 रन ही बनाकर आउट हो गए. मौजूदा समय में एसेक्स बल्लेबाजी कर रही है. जिसका पहला विकेट 12 रन पर गिर चुका है. जोकि उमेश यादव को निक ब्राउनी के रूप में मिला. यह एक तीन दिवसीय अभ्यास मैच है जो 27 जुलाई तक खेला जाएगा. इसके बाद 1 अगस्त से पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा.

The post ENG vs IND: दुसरे दिन जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे हार्दिक पंड्या और दिनेश कार्तिक तो कुछ ऐसे हुआ स्वागत appeared first on SportzWiki Hindi.