Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी माना भारतीय टीम हुई पहले से ज्यादा खतरनाक, हराना होगा मुश्किल

इंग्लैण्ड और भारत के बीच टेस्ट सीरीज को लेकर तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने कहा है कि इस बार हमारी टक्कर उस भारतीय टीम से होने जा रही है जिन्होंने पिछले कुछ समय से विदेशी पिचों पर शानदार प्रदर्शन किया है। इन्होंने माना है कि भारत ने पिछले कुछ समय से बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है इस कारण उन्हें हराना इतना भी आसान नहीं होगा।

Before the series against India, Brad said, "I want to be a favorite cricketer of the route

तेज गेंदबाज ने ईएसपीएन क्रिकइंफो को दिए गए एक साक्षात्कार में कहा है,

“भारतीय टीम की गेंदबाजी उनकी सफलता का कारण रही है। वो जानते हैं कि उनकी टीम की ताकत क्या है और यहाँ उन्हें किस चीज से खतरा हो सकता है चाहे वो स्पिन हो या रिवर्स स्विंग।”

इसके बाद इन्होंने बात को आगे बढ़ाते हुए कहा,

“टीम इंडिया इन सभी पर चर्चा कर रहे होंगे। हर मैदान अलग होगा और साथ ही वहाँ की स्थिति भी अलग देखने को मिलेगी। भारतीय टीम शानदार है। उनके पास शानदार क्रिकेटर हैं और उन्होंने दुनियाभर में परिस्थतियों में जल्द ही अपने आप को ढाला है। यह सीरीज बहुत ख़ास होने वाली है।”

स्टुअर्ट ब्रॉड जिन्होंने अपने टेस्ट कैरियर में अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 118 टेस्ट मैच खेले है जिसमें 417 विकेट अपने नाम कर चुके है। साथ ही वनडे कैरियर भी इनका जबरदस्त रहा है।

“यह बताना थोड़ा कठिन है कि सीरीज किस तरह से आगे बढ़ेगी और कैसे बीतेगी। हालाँकि यहाँ की पिचें अधिकतर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार रहेगी, तो ऐसे में स्पिनरों के लिए ज्यादा काम होगा। इस कारण तेज गेंदबाजों के ऊपर इतना ज्यादा दबाव नहीं होगा.” ब्रॉड ने आगे बात करते हुए कहा है।

पहला मुकाबला जो 1 अगस्त से बर्मिंघम के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाने वाला है। तेज गेंदबाज ब्रॉड ने आगे बात करते हुए यह भी कहा, “हम हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ेंगे, पहले एजबेस्टन में अच्छा करेंगे और फिर बाकी मैचों पर ध्यान देंगे कि कैसे रहेंगे। हमें इस बात की ख़ुशी है कि यह सीरीज पांच मैचों की है।”

The post ENG vs IND: स्टुअर्ट ब्रॉड ने भी माना भारतीय टीम हुई पहले से ज्यादा खतरनाक, हराना होगा मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.