भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 1 अगस्त से लेकर 9 सितंबर तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है. इस टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है.
अश्विन को हाथ में लगी है चोट

दरअसल, डीएनए वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के प्रमुख स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को हाथ में चोट का सामना करना पड़ा है और इसलिए अभ्यास मैच में एसेक्स के खिलाफ वह ना तो बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरें थे और ना ही गेंदबाजी करने अश्विन मैदान पर आये थे.
सुबह अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट

आपकों यह भी बता दें, कि गुरुवार की सुबह अश्विन नेट में अभ्यास के दौरान अपना हाथ चोटिल करवा बैठे थे. जिसके चलते एसेक्स के खिलाफ उन्होंने ना तो बल्लेबाजी करने का फैसला किया और ना ही गेंदबाजी करने का फैसला किया.
तीसरे दिन कर सकते है गेंदबाजी अभ्यास

आपकों बता दें, कि शुरूआती दो दिन तो अश्विन मैदान पर नजर नहीं आये थे, लेकिन मैच के तीसरे दिन अश्विन गेंदबाजी कर भी सकते है. अश्विन की चोट को ज्यादा गंभीर तो नहीं बताया जा रहा है, इसलिए वह एसेक्स के खिलाफ तीसरे दिन गेंदबाजी का अभ्यास कर सकते है.
अश्विन की चोट पर टीम मैनेजमेंट और भारतीय टीम के फिजियों अपनी नजर बनाये हुए है. फिलहाल टीम मैनेजमेंट अश्विन की चोट को ज्यादा गंभीर नहीं बता रहा है.
वही आपकों भारत और एसेक्स के बीच चल रहे अभ्यास मैच की जानकारी देते हुए बता दें, कि भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए अपनी पहली पारी में 395 रन बनाये है. भारतीय टीम के लिए सबसे ज्यादा 82 रन दिनेश कार्तिक ने बनाये है.
वही भारत के इस स्कोर के जवाब में दुसरे दिन का खेल समाप्त हो जाने तक एसेक्स की टीम ने 5 विकेट पर 237 रन बना लिए है. तीसरे दिन का खेल आज शुक्रवार को खेला जायेगा.
The post ENG vs IND: इंग्लैंड दौरे पर जिस भारतीय खिलाड़ी से थी सबसे ज्यादा उम्मीद वही हुआ चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.