इंग्लैंड और भारत के बीच 12 जुलाई से शुरू हुई तीन वनडे मैचों की श्रृंखला का आखिरी मुकाबला कल देर रात हेडिंग्ले के लीड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया जिसमें भारतीय टीम को 8 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा है। इस जीत के साथ वनडे की इस श्रृंखला में इंग्लैंड ने 2-1 से जीत हासिल कर दी है और अब टेस्ट सीरीज की तैयारी में दोनों टीमें देखने को मिलेगी।

इस पूरी सीरीज बल्लेबजों में जो रूट का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा जिन्होंने सर्वाधिक 216 रन बनाये। वहीं गेंदबाजी में कुलदीप यादव ने 9 विकेट लिए। तो आज हम दोनों टीमों को एकसाथ प्लेइंग इलेवन के बारे में बतायेंगे जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया।
ओपनिंग बल्लेबाजी
सबसे पहले हम बात करते है ओपनिंग की। तो बता दें कि ओपनिंग में हमारे अनुसार इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो और भारत के हिटमैन रोहित शर्मा ही सबसे अच्छे रहे है। बेयरस्टो ने पूरी सीरीज में इंग्लैंड को अच्छी शुरुआत दी तो रोहित ने इस सीरीज में के शतकीय पारी खेली।

मिडल ऑर्डर
इसी बीच मिडल ऑर्डर में दुनिया के सबसे महान बल्लेबाजों में दो जो रूट और भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली का नाम आता है जिन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। जो ने लगातार दो शतक बनाये तो कोहली ने 191 रन बनाये। हालाँकि इस सीरीज में विराट के बल्ले से एक भी शतक देखने को नहीं मिला। साथ ही इसमें हम कप्तानी का जिम्मा भी कोहली को देंगे।

वहीं इनके अलावा टीम इस प्लेइंग में हम विकेटकीपर के लिए भारतीय टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को मौका देंगे जिन्होंने दो पारियों में धीमी पारी जरूर खेली लेकिन विकेटकीपिंग बहुत शानदार की। तो बाकी बल्लेबाजों में इयोन मॉर्गन, हार्दिक पांड्या है।
यह है गेंदबाजी क्रम
गेंदबाजों में अगर हम बात करें तो सबसे आगे नाम आता है भारतीय बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जिन्होंने 9 विकेट लिए। वहीं तेज गेंदबाजों में लियाम प्लंकेट और डेविड विली को जगह देंगे और 11वां खिलाड़ी स्पिनर आदिल रशिद को रखेंगे। जबकि इस प्लेइंग इलेवन में 12वां खिलाड़ी जोस बटलर है जिन्हें ज्यादा बल्लेबाजी का मौका नहीं दिया गया।

यह है पूरी टीम
रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, विराट कोहली (कप्तान), जो रूट, इयोन मॉर्गन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, लियाम प्लंकेट, डेविड विली, कुलदीप यादव और आदिल रशीद। जबकि 12वें खिलाड़ी के रूप में जोस बटलर को ले सकते है।
The post ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के इन खिलाड़ियों को मिलाकर बना दे वनडे टीम तो इसे हराना होगा मुश्किल appeared first on SportzWiki Hindi.