आईपीएल की वजह से आजकल सभी देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के काफी करीबी बन गए हैं। इससे भारत और इंग्लैंड के खिलाड़ी में अछूते नहीं है। इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर आईपीएल में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं। ऐसे में भारतीय खिलाड़ियों से उनके रिश्ते काफी बेहतर हैं।
बटलर ने कही बड़ी बात

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने इस बारे में क्रिकइन्फो से बात करते हुए कहा
“कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके साथ मैंने खेला है। स्वाभाविक रूप से आपकी उनके साथ दोस्ती हो जाती है, लेकिन मैदान पर सब भूलकर और हर कोई आपके लिए प्रतिस्पर्धी होता है। कई ऐसे चेहरे होते हैं जिन्हें आप क्रिकेट से ज्यादा जानते हैं।
यह अब विश्व क्रिकेट के बारे में एक अच्छी चीज है। आपको दुनिया भर में खेलने और इन खिलाड़ियों से मिलने के अवसर मिलता है। अब टीमों के खिलाड़ियों के बीच पहले से ज्यादा दोस्ती है।”
मैदान पर सब भूलना पड़ता है

भारत और इंग्लैंड के बीच 1 अगस्त से टेस्ट सीरीज शुरू हो रही है और बटलर इंग्लैंड टीम में शामिल किये गए हैं। सीरीज में होने वाली प्रतिस्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा
“मुझे यकीन है कि टेस्ट सीरीज में मैदान पर ऐसा समय आएगा, जब लगता है आप उन चीजों को भूल गए हैं। यह बेहद प्रतिस्पर्धी होगा। अंतरराष्ट्रीय मैचों में सभी जीत हासिल करने के इरादे से उतरते हैं, इसलिए मैदान पर प्रतिस्पर्धा होना ही है। मैदान के बाहर जरुर ऐसा नहीं होता है।”
आईपीएल में बटलर

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर को पहली बार आईपीएल 2016 में मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल किया। रोहित शर्मा की कप्तानी 2 साल खेलने वाले बटलर को स्ब्बसे पहले मुंबई की टीम में ही सलामी बल्लेबाजी करने का मौका मिला था।
आईपीएल 2018 की नीलामी में उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीद लिया। राजस्थान के लिए इस आईपीएल में उनके बल्ले से 548 रन निकले। उस टीम में अजिंक्य रहाणे बटलर के कप्तान थे।
The post ENG vs IND: जोस बटलर ने कहा, टेस्ट सीरीज में भूलनी पड़ेगी आईपीएल की दोस्ती appeared first on SportzWiki Hindi.