Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टेस्ट से संन्यास ले चुके आदिल रशिद ने बताया भारत के खिलाफ वापसी करने का राज

भारत के खिलाफ 5 टेस्ट मैच की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टीम में लेग स्पिनर आदिल राशिद  को मौका दिया गया है। यह टीम 1 अगस्त से एजबेस्टन में भारत के भिड़ेगी। इंग्लैंड की 13 सदस्यीय टीम की कप्तानी जो रूट को दी गई है।

संन्यास ले चुके खिलाड़ी को मौका 

इंग्लैंड की इस टीम में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके आदिल राशिद को शामिल किया गया है। राशिद ने अपना अंतिम टेस्ट 2016 में भारत के खिलाफ ही चेन्नई में खेला था। यह वही टेस्ट मैच है जिसमें करुण नायर ने तिहरा शतक जमाया था। इसके बाद राशिद ने टेस्ट और इसके साथ ही काउंटी क्रिकेट भी खेलना छोड़ दिया था।

राशिद ने दिया बयान 

टेस्ट टीम में शामिल किये जाने पर आदिल राशिद ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा

“निश्चित रूप से यह मुश्किल फैसला था और मैं इससे हैरान भी हो गया था। टेस्ट टीम में चुने जाने के लिए खिलाड़ियों को काउंटी में अच्छा प्रदर्शन करना होता है। वनडे के बाद मेरे और चयनकर्ता एड स्मिथ के बीच में एक चर्चा हुई थी। मुझे इसके बारे में सोच विचार करना पड़ा, क्योंकि मुझे लाल गेंद से क्रिकेट खेले काफी समय हो गया है। लेकिन यह अच्छा मौका था और इसलिए मैंने भारत के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का फैसला किया है।”

वनडे में प्रदर्शन का मिला है तोहफा 

आदिल राशिद को भारत के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए वनडे सीरीज में शानदार गेंदबजी करने का तोहफा मिला है। सीरीज के दूसरे और तीसरे वनडे में उन्होंने स्पिन के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करने वाली भारतीय टीम को बांध कर रख दिया था।

अंतिम वनडे में हो इस लेग स्पिनर ने विराट कोहली, दिनेश कार्तिक और हार्दिक पांड्या जैसे बल्लेबाजों को आउट कर भारतीय मध्यक्रम ककी पीठ ही तोड़ दी थी।  भी इंग्लैंड को उनसे ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

The post ENG vs IND: टेस्ट से संन्यास ले चुके आदिल रशिद ने बताया भारत के खिलाफ वापसी करने का राज appeared first on SportzWiki Hindi.