Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: राशिद की स्पिन गेंद पर बोल्ड हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर बना विराट का मजाक

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का समापन मंगलवार को भारतीय टीम की हार के साथ हुआ। मंगलवार को लीड्स में खेले गए इस सीरीज के तीसरे और निर्णायक वनडे मैच में इंग्लैंड ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारत को 8 विकेट से शिकस्त दे दी। इस हार के साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को भी 1-2 से खो दिया।

विराट कोहली के आउट होने के तरीके ने बटोरी सुर्खियां

भारतीय टीम की इस हार ने तो चर्चा बटोरी ही लेकिन साथ ही इससे भी ज्यादा चर्चा तो मैच के दौरान भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के आउट होने के तरीके की रही।

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में बेहतरीन लय में नजर आए। विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बना दिए थे।

आदिल रशिद की घुमती गेंद से कोहली हुए बोल्ड

तभी भारतीय टीम की पारी के 31वें ओवर में इंग्लैंड के लैग स्पिनर आदिल रशिद की पहली ही गेंद पर विराट कोहली गच्चा खा गए। आदिल रशिद की घुमती गेंद को विराट कोहली बिल्कुल भी समझ नहीं सके और ये गेंद उनका स्टंप ले उड़ी। विराट कोहली इस घुमती गेंद पर बोल्ड होने के बाद तो भोचक्कें से रह गए और हैरानी के साथ पैवेलियन की तरफ बढ़ चले।

कोहली ने इस गेंद को बताया अद्भुत

विराट कोहली बोल्ड होने के बाद बार-बार पिच की ओर देखने लगे। वो बोल्ड होने के बाद तो ऐसी प्रतिक्रिया दे रहे थे जैसे साल 1993 में शेन वॉर्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी पर माइक गैटिंग दे रहे थे।

विराट कोहली को जब मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान इस गेंद के बारे में पूछा तो कहा कि

मैं राशिद के खिलाफ अंडर-19 से ही खेल रहा हूं और ये बहुत शानदार गेंद थी। ये उन गेंदो में से एक थी जो अापके रास्ते पर आने के बाद आपको कहना पड़े वॉव। मैं उनकी इस गेंद से आश्चर्यचकित रह गया। लेकिन ये गेंद बहुत ही अद्भुत थी।

ट्वीटर पर भी मिल रही है जोरदार प्रतिक्रिया

वहीं कोहली के आदिल रशिद की गेंद पर बोल्ड होने के बाद आए रिएक्शन को लेकर ट्वीटर गलियारा भी एक्शन में आ गया है और इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त करने लगा है।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: राशिद की स्पिन गेंद पर बोल्ड हुए विराट कोहली, सोशल मीडिया पर बना विराट का मजाक appeared first on SportzWiki Hindi.