Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: भारत के खिलाफ आदिल रशीद की वापसी से बिलकुल भी खुश नहीं है माइकल आर्थटन

भारत और इंग्लैंड के बीच कुछ ही दिनों मे टेस्ट की जंग शुरू होने जा रही है। 1 अगस्त से शुरू होने जा रही इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को लेकर दोनों ही टीमें एक-दूसरे की मजबूती-कमजोरी से भली भांति वाकिफ हो चुकी है. ऐसे में दोनों ही टीमें एक-दूसरे को कोई मौका नहीं देना चाहती हैं। ऐसे में इंग्लैंड की टीम एक बड़ा दांव खेलने की फिराक में है।

इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट चाहती है आदिल रशीद को वापस लाना 

इंग्लैंड क्रिकेट टीम भारत के विश्व स्तरीय बल्लेबाजों को रोकने के लिए टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके उनके स्पिन गेंदबाज आदिल रशीद को फिर से मैदान में उतारने के लिए राजी करना चाहती है।

इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट आदिल रशीद के पिछले कुछ समय से वनडे मैचों में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद ये कदम उठाने की सोच रही है।

माइक आर्थटन नहीं है अादिल रशीद को वापस लाने के पक्ष में

भले ही इंग्लैंड के मुख्य कोच ट्रेवर बेलिस के साथ ही टीम मैनेजमेंट आदिल रशीद को भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उतारना चाहता है लेकिन वहीं इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज माइक आर्थटन इसके पक्ष में नहीं है।

माइक आर्थटन को वैसे तो आदिल रशिद से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन जिस तरह से वो पिछले कुछ समय से प्रथम श्रेणी क्रिकेट नहीं खेले हैं उसके कारण वो रशीद के पक्ष में नहीं है।

रशीद को बिना किसी प्रथम श्रेणी मैच खेले टीम में लेना नहीं है सही

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे माइक आर्थटन ने इसको लेकर कहा कि “अगर भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट के लिए आदिल रशीद का चयन किया जाता है, तो ये पूरी तरह से गलत होगा। जबकि वो यॉर्कशायर के लिए अभी भी अनुपलब्ध हैं।

वो( चयनकर्ता) काउंटी चैंपियनशिप को इंग्लैंड टेस्ट टीम के लिए सबसे ज्यादा प्राथमिकता देते हैं। खिलाड़ियों को पता है कि उनको चुनने के लिए वहां प्रदर्शन करना पड़ेगा। टेस्ट टीम में वापसी से पहले रशीद को खुद को घरेलु क्रिकेट में प्रथम श्रेणी में उपलब्ध कराया जाना चाहिए।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENG vs IND: भारत के खिलाफ आदिल रशीद की वापसी से बिलकुल भी खुश नहीं है माइकल आर्थटन appeared first on SportzWiki Hindi.