Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड जान घबरा जायेंगे आप भी, जानें क्या कहते हैं आकड़ें

भारतीय टीम के लिए अभी तक इंग्लैंड दौरा खट्टा-मीठा रहा है. जहां भारत को टी-20 सीरीज में जीत नसीब हुई, वहीं वनडे सीरीज में भारतीय टीम को मुंह की खानी पड़ी. अब बारी टेस्ट सीरीज की है. जिसमें दोनो टीमें जीत के साथ अपना सुखद अंत करना चाहेंगी.

हालांकि भारत के लिए यह इतना आसान नहीं होने वाला है. ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कह रहे हैं. दरअसल, भारत ने पिछली दोनों सीरीज पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के कैप्टेंसी में खेलीं है. इस दौरान भारत ने नौ टेस्ट मैच खेले, जिसमें से उसे सिर्फ 1 में जीत हासिल हुई. वहीं 8 मैचों में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा .

इस बार की बात की जाए तो भारत-इंग्लैंड के बीच पहला मैच बर्मिंघम में खेला जाएगा. इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड काफी खराब है. यहां पर टीम इंडिया ने कुल 6 टेस्ट मैच अब तक खेले हैं, लेकिन अब तक उसे कभी भी यहां पर जीत नहीं मिली है. 6 टेस्ट मैचों में 5 में हार और 1 टेस्ट ड्रॉ रहा है.

बर्मिंघम के अलावा जिन चार मैदानों पर टीम इंडिया को टेस्ट मैच खेलने हैं, वहां पर भी उनके आंकड़े अच्छे नहीं हैं. दूसरा टेस्ट लॉर्डस में खेला जाएगा. यहां अब तक भारत ने 17 टेस्ट खेले हैं. इनमें से 2 जीते और 11 हारे हैं. 4 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे. तीसरा टेस्ट मैच नॉटिंघम में होगा. यहां टीम इंडिया ने 6 टेस्ट खेले. इनमें 1 जीता, 2 हारे और 3 मैच ड्रॉ रहे हैं. चौथा टेस्ट साउथंपटन में होगा.

इंग्लिश धरती पर टीम इंडिया का रिकॉर्ड काफी निराशाजनक रहा है. ईएसपीएन क्रिेकइन्फो के डेटा के मुताबिक, भारत ने इंग्लैंड में अभी तक कुल 17 टेस्ट सीरीज खेली हैं जिसमें सिर्फ 3 में उन्हें जीत मिली जबकि 13 बार हार का सामना करना पड़ा। वहीं दो सीरीज ड्रा रहीं.

भारतीय टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड में राहुल द्रविड़ की कप्तानी में कोई टेस्ट सीरीज जीता था. उस दौरान भारत तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने इंग्लैंड गया था. विश्व क्रिकेट में ‘द वॉल’ नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ को उस वक्त कप्तानी का ज्यादा अनुभव भी नहीं था, इसके बावजूद उन्होंने तीन मैचों की यह सीरीज 1-0 से जीतकर इतिहास रच दिया.

भारत ने सीरीज के पहले और तीसरे मैच को ड्रा कराया तो वहीं दूसरे मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम की. इतिहास की बात करें भारत ने मात्र 3 बार इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीता है.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड में भारतीय टीम का टेस्ट रिकॉर्ड जान घबरा जायेंगे आप भी, जानें क्या कहते हैं आकड़ें appeared first on SportzWiki Hindi.