Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: शार्दुल ठाकुर के नाम जुड़ा इंग्लैंड में बल्लेबाजी का वो रिकॉर्ड जिसे नहीं बना सके धोनी और विराट

भारत और इंग्लैंड के बीच मंगलवार को लीड्स के मैदान पर तीन वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच खेला गया. 1-1 से सीरीज बराबर होने के बाद यह एक निर्णायक मुकबला था. जिसमें मेजबान इंग्लैंड ने 8 विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज पर अपना कब्ज़ा जमाया.

पहले एक दिवसीय मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम पिछले दो मैचों में लय में नही दिखाई दी. वहीं इस दौरान जो कारनामा धोनी, रैना और कोहली जैसे दिग्गज बल्लेबाज नही कर पाए उसे गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कर दिखाया.

रोहित के बाद छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज 

कई बार देखने को मिलता है जो काम उपरी क्रम के बल्लेबाज नही कर पाते वह निचले क्रम के बल्लेबाज कर दिखाते हैं. कुछ ऐसा ही तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने कर दिखाया है. जिन्हें पहले दो वनडे मैचों में मौका नही मिला था.

लीड्स में खेले गए मैच में शार्दुल ने 9वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आकार 13 गेंदों पर 22 रनों की एक छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली. जिसमें उन्होंने दो शानदार छक्के भी लगाए. इसी के साथ शार्दुल इस सीरीज में भारत की ओर से छक्के लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बने. भारत की ओर इस पूरी सीरीज के दौरान सिर्फ 6 छक्के ही लगे. जिसमें चार रोहित शर्मा ने लगाए.

रोहित शर्मा ने पहले मैच में चार छक्के लगाकर 137 रनों की पारी खेली थी. इसके बाद धोनी, विराट कोहली और सुरेश रैना जैसे दिग्गज बल्लेबाज एक भी गेंद को छक्के के लिए बाउंड्री पार नही भेज सके. जबकि शार्दुल ऐसा करने में सफल रहे.

बल्लेबाजी की प्रैक्टिस की थी 

तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का छक्कों का राज ये है कि उन्होंने लीड्स में मैच से पहले बल्लेबाजी की प्रैक्टिस भी की थी. वह धोनी के साथ बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आए थे. वहीं गेंदबाजी में भी वह इस मैच में एक मात्र विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे.

 

The post ENG vs IND: शार्दुल ठाकुर के नाम जुड़ा इंग्लैंड में बल्लेबाजी का वो रिकॉर्ड जिसे नहीं बना सके धोनी और विराट appeared first on SportzWiki Hindi.