Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: टेस्ट में इस सलामी जोड़ी को देखना चाहते सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग ने जताई आपत्ति

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने जिस सलामी जोड़ी को खिलाने की बात कही. उस पर वीरेंद्र सहवाग सहमत नजर नही आए.

टेस्ट सीरीज से पहले तीन दिवसीय अभ्यास मैच भारतीय टीम ने एसेक्स के साथ खेला. जिसमें शिखर धवन और चेतेश्वर पुजारा रन बनाने में कामयाब नही हो पाए.

दादा इस जोड़ी को देखना चाहते

इंडिया टीवी पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने शिखर धवन के अभ्यास मैच में रन ना बनाने को ध्यान में रखते हुए कहा ”विदेशी पिचों पर शिखर धवन का इतिहास ज्यादा प्रभावी नही रहा है. बाहर दौरे पर जब वह जाते हैं, तो अच्छा प्रदर्शन ना कर पाने के कारण बाहर बैठना पड़ता है. वह उपमहाद्वीप में शानदार प्रदर्शन करते हैं, अभी अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में उन्होंने लंच से पहले ही शतक लगाया था, लेकिन उन्हें विदेशी धरती पर भी रन बनाने की आवश्यकता है”

इसके साथ ही उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ केएल राहुल और मुरली विजय की सलामी जोड़ी को सही बताते हुए कहा

”वहीं दूसरी ओर केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया. साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज में भी शानदार किया. तकनीक रूप से वह मुझे अच्छे लगते है. विदेशी दौरों पर उनका प्रदर्शन शानदार रहा है. अगर भारत पहले टेस्ट मैच में केएल राहुल और मुरली विजय की सलामी जोड़ी के साथ नही उतरता तो मैं आश्चर्यचकित हो सकता हूं.”

इसी बीच सहवाग ने गांगुली से अलग विचार रखते हुए कहा कि धवन ने अभी अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था और किसी खिलाड़ी को अभ्यास मैच में फेल होने के आधार पर बाहर नही किया जाना चाहिए.

इसके साथ ही सहवाग ने पुजारा और धवन दोनों के बारे में कहा

”यह पुजारा का दूसरा इंग्लैंड दौरा है. इसलिए वह काफी कुछ सीखेंगे. पिछले इंग्लैंड दौरे पर अजिंक्य रहाणे और मुरली विजय ही सफल बल्लेबाज रहे थे. मुझे पूरा विश्वास है कि धवन और पुजारा इस बार इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. जबकि धवन को रन बनाने ही पड़ेंगे. नही तो जैसा दादा ने कहा अगर आप विदेशी पिचों पर रन नही बनाते तो घरेलू सीरीज में भी मौका नही मिलता.”

The post ENG vs IND: टेस्ट में इस सलामी जोड़ी को देखना चाहते सौरव गांगुली, वीरेंद्र सहवाग ने जताई आपत्ति appeared first on SportzWiki Hindi.