Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENG vs IND: इंग्लैंड में बल्लेबाजी के मामले में भुवनेश्वर कुमार से भी पीछे है विराट कोहली

विराट कोहली ने दुनिया भर में रन बनाए है, लेकिन इंग्लैंड में रिकॉर्ड बेहद खराब रहा है. एक तरफ जहाँ दुनिया भर के क्रिकेट जानकर मान रहें है कि इस बार कोहली का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, वही कुछ का मानना है कि कोहली को अपनी महानता साबित करने के लिए इस बार एंडरसन के खिलाफ कुछ ख़ास करना होगा. ऐसे में आज हम आप को एक ऐसी जानकारी देने जा रहें है, जिसे पढ़ कर आप हैरान हो जाएँगे.

विराट कोहली का रिकॉर्ड है बुरा 

कप्तान कोहली का रिकॉर्ड भी इंग्लैंड में काफी खराब रहा है. विराट कोहली इंग्लैंड में खेले पांच टेस्ट की 10 पारियों में 13.4 के औसत से सिर्फ 134 रन बनाए हैं. यहां तक कि इस दौरान उन्होंने कोई शतक और अर्द्धशतक नहीं लगाया है. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 39 रन का रहा है.

भुवी का रिकॉर्ड है बेहतर 

वही अगर इस सीरीज में भुवी के प्रदर्शन की बात करें तो उनका प्रदर्शन भी विराट कोहली से बेहतर ही था. उन्होंने इस सीरीज में 247 रन बनाए थे. इस दौरान उनका औसत 27.44 का था. वही इस सीरीज में उन्होंने तीन अर्धशतक भी लगाए थे. वही विराट कोहली ने इस सीरीज में एक भी अर्धशतक नही लगाया था.

विराट कोहली से बेहतर प्रदर्शन इस सीरीज में लेग स्पिनर अमित मिश्र का रहा था. इस दौरान उन्होंने दो टेस्ट मैचों में 38.25 के औसत से 153 रन बनाए थे. इस दौरान उनके नाम एक अर्धशतक भी था.इन सबसे बातों से साफ़ है कि विराट कोहली का प्रदर्शन इंग्लैंड में बेहद ख़राब रहा था. वही खुद कोहली भी इस बात को जानते हैं.

आप को बता दे कि टीम के कोच रवि शास्त्री का मानना है कि कोहली इस बार सीरीज में खुद को साबित कर देंगे. उन्होंने उम्मीद जताई है कि कोहली का प्रदर्शन इस बार बेहतर होगा. अब देखना दिलचस्प रहेगा कि कोहली इस सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते है.

The post ENG vs IND: इंग्लैंड में बल्लेबाजी के मामले में भुवनेश्वर कुमार से भी पीछे है विराट कोहली appeared first on SportzWiki Hindi.