मंगलवार को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने घुटने टेक दिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को दोषी ठहराया है. नीली जर्सी में कई बल्लेबाज बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने में नाकाम रहे.
दूसरे वनडे मुकाबले में सिर्फ 236 रनों पर आल आउट हो जाने के बाद, भारत ने तीसरे निर्णायक मुकाबले में कई बदलाव किये, लेकिन फिर भी वह महत्वपूर्ण मौके पर विकेट गंवाते रहे,और कोई बड़ी साझेदारी को निभाने में नाकाम रहे.

इस बल्लेबाज को छोड़कर अन्य कोई बल्लबाज नहीं बना पाए रन

विराट कोहली के आलावा,और कोई बल्लेबाज अच्छा नहीं खेल पाया. कोहली एक मात्र ऐसे बल्लेबाज है, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ़ अच्छी पारी खेली इनकी 71 रनों की पारी की बदौलत भारत 50 ओवरों में 8 विकेट पर 256 रनों के स्कोर तक पहुंचा.
जवाब में, इंग्लैंड ने 44.3 ओवरों में दो विकेट खो कर स्कोर का पीछा करते हुए 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया. जिसमे इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने शतक लगाया तो वही ओएन मार्गन ने 88 रनों की शानदार पारी खेली. दोनों खिलाड़ियों के बीच में 186 रनों की नाबाद साझेदारी हुई.
सहवाग ने हार के बाद बल्लेबाजो पर निकाला गुस्सा

सहवाग ने बल्लेबाजों पर आरोप लगाया कि गेंदबाजों को स्कोर बोर्ड पर पर्याप्त रन नहीं देंगें, तो आप हार ही जाएंगे. भारत को इसी लिए हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि उन्होंने रन नहीं बनाए थे.
भारतीय टीम का स्कोर चुनौतीपूर्ण टोटल से लगभग 30 से 40 रन कम था. धोनी, कोहली, रोहित या धवन हों,आप बेहतर बल्लेबाजी कर सकते थे.
भुवनेश्वर चोटिल है ये बात उनके मैदान पर उतरने के समय साफ़ पता चल रही थी. रूट और मॉर्गन ने इस मैच में कुलदीप को संभाल कर खेलने में कामयाब रहे.
सहवाग ने बल्लेबाजों को दोषी ठहराते हुई कहा, कि भारतीय टीम के बल्लेबाज अच्छा नहीं खेले, जिसके कारण हम मैच हारे है.
भारत ने श्रृंखला के निर्णायक मुकाबले में किये तीन बदलाव


भारत की टीम ने इस निर्णायक मुकाबले में तीन बदलाव किये जो की केएल राहुल की जगह दिनेश कार्तिक को लाया गया, सिद्धार्थ कौल की जगह शार्दुल ठाकुर को जगह मिली.
उमेश यादव की जगह भुवनेश्वर कुमार को जगह मिली, लेकिन इस बदलाव का भारतीय टीम को कोई फायदा नहीं मिला है.
सहवाग ने कहा कि जो बदलाव भारतीय टीम में किये गए थे मैदान पर उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा. यह बदलाव विराट कोहली की कप्तानी क्षमता पर सवाल उठाते है.
The post ENG vs IND: भारत की हार से बौखलाए वीरेंद्र सहवाग, कोहली की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार appeared first on SportzWiki Hindi.