महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम के अब तक के शानदार क्रिकेटरों में से एक हैं. दुनिया के जबरदस्त फिनिशर बल्लेबाजों में शुमार धोनी का बल्ला मौजूदा समय में उस तरह से रन नही उगल रहा है जिसके लिए वह जाने जाते हैं.
पिछले दो वनडे मैच हारकर सीरीज गंवाने वाली भारतीय टीम की बल्लेबाजी पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं, जिसमें निशाने पर धोनी भी हैं. जिसका कारण उनकी धीमी बल्लेबाजी है. इंग्लैंड के क्रिकेट खिलाड़ी रवि बोपारा का भी मानना है कि धोनी स्ट्राइक रोटेट करने में सफल नही रहे हैं.
ये कहा रवि बोपारा ने

भारतीय टीम के मैच हारने के बाद ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बातचीत में इंग्लैंड के खिलाड़ी रवी बोपारा ने कहा
”मुझे नही लगता है इस टीम की मध्यक्रम बल्लेबाजी में कोई समस्या है. हमें इस बात को स्वीकार करना पड़ेगा कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नही थी. इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की. यहां तक कि अच्छे शॉट भी एक या दो रन के लिए जा रहे थे.”
आगे बोपारा ने कहा
”विकेट गिरने की वजह से धोनी अधिक दबाव में आ गए थे, लेकिन मुझे लगता है धोनी को स्ट्राइक रोटेट करना चाहिए था. वह ऑफ़ स्पिन के खिलाफ ऐसा करने में सफल नही रहे. वह एक अच्छी गेंद पर स्ट्राइक बदल सकते थे.”

इसके साथ बोपारा का मानना है कि धोनी को आईपीएल की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने की जरुरत है. उन्होंने कहा
”अगर आप स्ट्राइक रोटेट नही कर सकते तो आपको बाउंड्री लेने के लिए जोखिम लेना पड़ेगा. यही कमी अभी धोनी में दिखाई दे रही है. आईपीएल के दौरान वह ये जोखिम जल्दी ले रहे थे. उस दौरान वह बदल गये थे और पहले की तरह ही नजर आ रहे थे. जोकि देख कर काफी अच्छा लगा, लेकिन उन्हें उसी चीज़ को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी लाने की जरुरत है.”
The post ENG vs IND: रवि बोपारा ने महेंद्र सिंह धोनी को ठहराया भारत की सीरीज हार का जिम्मेदार, कहा धोनी की ये गलती पड़ी इंडिया पर भारी appeared first on SportzWiki Hindi.