Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ENGLAND vs INDIA: LIVE MATCH SCORE STREAMING: मैच प्रीव्यू, जाने कब और कहाँ खेला जायेगा निर्णायक मुकाबला, ये हो सकती है सम्भावित एकादश

भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार 17 जुलाई को लीड्स में खेला जाएगा। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा और अंतिम वनडे मैच निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है जहां पर जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा कर लेगी। ऐसे में आखिरी वनडे मैच रोचक हो चला है।

भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेला जाएगा तीसरा वनडे

लीड्स में खेले जाने वाले आखिरी वनडे मैच जहां भारतीय टीम टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का कब्जाने उतरेगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम टी-20 सीरीज की हार को वनडे सीरीज जीतकर बदला देने उतरेगी। आपको बता दें कि ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला गया पहला वनडे मैच भारतीय टीम ने 8 विकेट से अपने नाम किया तो वहीं इंग्लैंड ने वापसी करते हुए लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे मैच को 86 रनों से जीता।

इस चैनल पर मैच का होगा लाइव प्रसारण

लीड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच सीरीज डिसाइडर है। इस मैच में दर्शकों की उत्सुकता देखते ही बनती है। ये मैच पहले वनडे मैच की तरह ही भारतीय समयानुसार शाम को 5 बजे शुरू होगा। इस मैच का सीधा प्रसारण सोनी नेटवर्क के सोनी टेन-3, सोनी टेन-2 पर होगा साथ ही आप इस मैच का लुत्फ डिजिटल मोबाइल एप सोनी लीव पर भी ले सकेंगे।

तीसरे वनडे मैच से पहले जाने दोनों टीमों की कमजोरी और मजबूती

लीड्स में खेला जाने वाले मैच में दोनों ही देशों की नजरें रहेंगी। इस मैच में किसी एक टीम को दावेदार तो नहीं बताया जा सकता लेकिन आज हम आपको मैच से पहले दोनों ही टीमों की मजबूती और कमजोरी पर नजर डालते हैं।

भारत

भारतीय टीम इस मजबूती से करेगी सीरीज फतह

भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में इस दौरे पर अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने टी-20 सीरीज के बाद वनडे सीरीज का पहला मैच चैंपियन स्टाइल में अपने नाम किया। भारतीय टीम की सबसे बड़ी मजबूती रोहित शर्मा और विराट कोहली की फॉर्म है। विराट कोहली और रोहित शर्मा किसी भी स्थिति से भारतीय टीम को जीत की मंजिल तक पहुंचाने में सक्षम हैं तो वहीं भारतीय टीम के स्पिन गेंदबाज कुलदीप की कामयाबी भारत की कामयाबी की गारंटी है।

भारत को मध्यक्रम बनाता है कमजोर

भारतीय टीम ने इस वनडे सीरीज में शुरूआती तीन बल्लेबाजों के बूते पहले वनडे में जीत से आगाज किया। लेकिन भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों के बाद मध्यक्रम जिम्मेदारी नहीं दिखा सका। भारतीय टीम के मध्यक्रम पर दूसरे वनडे मैच में जिम्मेदारी जरूर मिली लेकिन टीम के मध्यक्रम ने निराश किया। भारतीय टीम की ये कमजोरी उन्हेें सीरीज जीतने से रोक सकती है।

टीम न्यूज

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह तो पहले से ही चोट के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं तो वहीं पहले दो वनडे मैच में भुवनेश्वर कुमार पूरी तरह से फिट नजर नहीं आए ऐसे में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन माना जा रहा है कि तीसरे और निर्णायक वनडे मैच के लिए भुवी की फिटनेस परखने के बाद उनके उतरने की संभावना है।

भारतीय टीम कर सकती है एक बदलाव

लीड्स में खेले जाने वाले तीसरे और निर्णायक वनडे मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम में एक बदलाव की पूरी संभावना है। भारतीय टीम मैनेजमेंट तीसरे वनडे मैच में सिद्धार्थ कौल को हटाकर भुवनेश्वर कुमार को मौका दे सकती है।

संभावित एकादश- विराट कोहली(कप्तान) रोहित शर्मा, शिखर धवन, सुरेश रैना, महेन्द्र सिंह धोनी, केएल राहुल, हार्दिक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, उमेश यादव और भुवनेश्वर कुमार

इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम को ये रणनीति बनाती है मजबूत

इंग्लैंड की टीम पिछले कुछ समय से जबरदस्त लय में नजर आ रही है। इंग्लैंड की टीम को भारत के खिलाफ पहले वनडे मैच में करारी हार का सामना करना पड़ा था लेकिन जिस तरह से उन्होंने दूसरे वनडे मैच में वापसी की है उससे उन्होंने वनडे सीरीज में रोमांच को बरकरार रखा। इंग्लैंड के लिए दूसरे वनडे मैच में जो रूट की वापसी सबसे मजबूत पहलू रहा। जो रूट की वापसी के साथ ही इंग्लैंड के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर भारत जैसी मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप को लक्ष्य हासिल करने से रोक दिया।

इंग्लैंड की ये कमजोरी कर सकती है बेड़ा गर्क

इंग्लैंड टीम  ने वैसे तो इस दौरे पर अच्छी तरह से भारतीय टीम का सामना किया है लेकिन इंग्लैंड की एक सबसे बड़ी कमजोरी उनकी हार का कारण बना है। इंग्लैंड के बल्लेबाजों को इस वनडे सीरीज में स्पिन गेंदबाजी सबसे बड़ी कमजोरी साबित हुई है। इंग्लैंड को खासकर कुलदीप यादव से सावधान रहना होगा नहीं तो उनकी सीरीज हार तय है।

टीम न्यूज

इंग्लैैंड की टीम को इस सीरीज की शुरूआत में ही एक बड़ा झटका लगा था जब उनके सबसे अहम खिलाड़ी एलेक्स हेल्स को चोटिल होकर बाहर होना पड़ा था। हेल्स के चोटिल होने के बाद डेविड मलान को मौका दिया गया था लेकिन अब उन्हीं डेविड मलान को इंग्लैंड लॉयंस के लिए भारत ए के खिलाफ होने वाले मैच के लिए रिलीज किया है। ऐसे में मलान के स्थान पर हैंपशायर के जेम्स विंस को मौका दिया गया है।

In the Vince England team for the last match of the series

इंग्लैंड की टीम उतरेगी विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ

इंग्लैंड ने पहला वनडे मैच हारने के बाद भी दूसरे मैच में उसी टीम पर भरोसा जताया। इंग्लैंड टीम मैनेजमेंट के इस भरोसे पर टीम के 11 खिलाड़ी पूरी तरह से खरे उतरे और अपनी टीम को दूसरे मैच में बेहतरीन जीत दिलायी। इंग्लैंड दूसरे मैच के विनिंग कॉम्बिनेेशन से तीसरे वनडे मैच में छेड़छाड़ नहीं करेगा।

संभावित इलेवन- ओएन मोर्गन(कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, जैसन रॉय, जो रूट, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मोइन अली, डेविड विली, लियाम प्लंकेट, आदिल रशिद और मार्क वुड

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post ENGLAND vs INDIA: LIVE MATCH SCORE STREAMING: मैच प्रीव्यू, जाने कब और कहाँ खेला जायेगा निर्णायक मुकाबला, ये हो सकती है सम्भावित एकादश appeared first on SportzWiki Hindi.